Congress Candidates Second List For Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। इस बीच कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?
दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की जारी दूसरी लिस्ट में 26 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। हालांकि, इस लिस्ट में सीएम आतिशी के खिलाफ प्रत्याशी घोषित नहीं है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस से फरहाद सूरी इलेक्शन लड़ेंगे। पुराने कांग्रेसी में मुकेश शर्मा को उत्तम नगर से टिकट मिला, जबकि राजेश लिलोथिया को सीमापुरी से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
यह भी पढे़ं : ‘केजरीवाल भगवान, वे कृष्ण के अवतार…’, AAP नेता अवध ओझा का 2029 को लेकर बड़ा बयान
अबतक कांग्रेस ने 47 सीटों पर घोषित किए नाम
कांग्रेस ने अबतक दिल्ली की 70 में से 47 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। इससे पहले पार्टी ने 12 दिसंबर को पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 21 उम्मीदवार घोषित किए गए थे। अब कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 26 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।
यह भी पढे़ं : Arvind Kejriwal का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान, दिल्ली में 24 घंटे मिलेगा पानी
कांग्रेस CEC की बैठक में हुआ फैसला
आपको बता दें कि कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की देर रात मीटिंग हुई थी, जिसमें 26 नामों पर मुहर लगी थी। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब पार्टियों के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में जाएंगे और लोगों को वोट मांगेंगे।
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
4 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
4 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
8 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
10 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines