Arvind Kejriwal का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान, दिल्ली में 24 घंटे मिलेगा पानी

Arvind Kejriwal Delhi Election 2025 Update: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूर्व सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को 24 घंटे तक वॉटर सप्लाई देने का वादा किया है। इससे दिल्ली में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Delhi Election 2025 Update: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम केजरीवाल ने कई बड़े ऐलान किए हैं। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों को कई खास सौगातें देने का वादा किया है। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में जल्द ही पानी की सप्लाई 24 घंटे कर दी जाएगी।

विज्ञापन

24 घंटे मिलेगी पानी की सप्लाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बिना पंप के 24 घंटे तक पानी आना चाहिए। आज यह सपना पूरा हो चुका है। आज मैं लोगों के घर जाकर पानी पीकर आया हूं। पानी बिल्कुल साफ है। दिल्ली में अभी 24 घंटे पानी नहीं मिलता है, लेकिन अब आगे से जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

4 साल पहले हो जाता ये काम

राजेंद्र नगर में 24 घंटे पानी की सप्लाई आज से शुरू कर दी गई है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी से पहले दिल्ली में टैंकर माफिया का राज था। दिल्ली में 24 घंटे वॉटर सप्लाई का काम 2020 में ही पूरा हो जाता, लेकिन पहले कोरोना वायरस आ गया और फिर मुझे जेल में डाल दिया गया। मगर अब पूरी दिल्ली को 24 घंटे साफ पानी मिलेगा।

विज्ञापन

नल से खुद पिया पानी

आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने खुद राजेंद्र नगर की टोंटी से पानी लेकर पिया। उनका कहना है कि पानी बिल्कुल साफ-सुथरा है। अब पूरी दिल्ली को नल से 24 घंटे पानी मिलेगा। अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के दौरान सीएम आतिशी मार्लेना भी उनके साथ मौजूद थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में चुनाव नजदीक

अरविंद केजरीवाल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ जुमले नहीं सुनाता। केजरीवाल जो कहता है, वो करके दिखाता है। बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अरविंद केजरीवाल राजधानी की ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। वहीं फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ