दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Congress Candidates Second List For Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी।

Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge

Congress Candidates Second List For Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। इस बीच कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की जारी दूसरी लिस्ट में 26 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। हालांकि, इस लिस्ट में सीएम आतिशी के खिलाफ प्रत्याशी घोषित नहीं है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस से फरहाद सूरी इलेक्शन लड़ेंगे। पुराने कांग्रेसी में मुकेश शर्मा को उत्तम नगर से टिकट मिला, जबकि राजेश लिलोथिया को सीमापुरी से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

अबतक कांग्रेस ने 47 सीटों पर घोषित किए नाम

कांग्रेस ने अबतक दिल्ली की 70 में से 47 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। इससे पहले पार्टी ने 12 दिसंबर को पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 21 उम्मीदवार घोषित किए गए थे। अब कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 26 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस CEC की बैठक में हुआ फैसला

आपको बता दें कि कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की देर रात मीटिंग हुई थी, जिसमें 26 नामों पर मुहर लगी थी। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब पार्टियों के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में जाएंगे और लोगों को वोट मांगेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ