Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की लास्ट डेट 17 जनवरी है। अभी कांग्रेस और बीजेपी की लिस्ट आनी बाकी है। इस बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी की, जिसमें दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?
दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की पांचवीं लिस्ट में दो उम्मीदवार के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने तिमारपुर सीट से लोकेंद्र चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा। इस तरह कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए।
यह भी पढ़ें : Delhi Elections : कांग्रेस के बड़े वादे, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और फ्री राशन
कांग्रेस ने कल भी जारी की थी लिस्ट
आपको बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस ने बुधवार की देर रात को 5 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की थी। इस सूची में बदरपुर से पूर्व कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भड़ाना के बेटे अर्जुन सिंह भड़ाना को टिकट मिला। साथ ही तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी, बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सुमेश गुप्ता और करोलबाग से राहुल घनक को उम्मीदवार बनाया गया।
यह भी पढ़ें : Delhi Elections: बीजेपी की अंतिम लिस्ट कब होगी जारी? ये हो सकते हैं संभावित उम्मीदवार
बीजेपी भी जारी कर सकती है लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भी अभी अंतिम लिस्ट आनी बाकी है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब उम्मीदवार क्षेत्र में जाकर वोटरों से मिल रहे हैं और उन्हें अपनी पार्टी की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली चुनाव के लिए एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को काउंटिंग होगी।
संबंधित खबरें
15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
9 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
10 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
13 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
13 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
13 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
17 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
18 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines