Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अब कुछ ही समय बाकी है। चुनाव आयोग जनवरी में कभी भी चुनाव की तारीखें घोषित कर सकता है। इस बीच आप, कांग्रेस और बीजेपी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह प्रति माह 400 यूनिट फ्री बिजली देगी।
इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस डिस्काॅम के बढ़े हुए बिजली बिलों के जरिए उपभोक्ताओं को लूटने से रोकने के लिए सख्त जांच और संतुलन लागू करेगी। बता दें कि केजरीवाल सरकार अभी दिल्ली में 200 यूनिट फ्री बिजली दे रही है। किराड़ी विधानसभा में दिल्ली न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद प्रत्येक राज्य में अपने सभी चुनावी वादे पूरे किये।
केजरीवाल पर साधा निशाना
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फ्री योजनाओं को लागू करने में अपनी विफलता के लिए केवल बहाना बनाते हैं और अक्षमता के लिए उपराज्यपाल और अन्य लोगों को दोषी ठहराते हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि केजरीवाल दिल्ली को परिस और लंदन बनाने का वादा किया था। उन्होंने 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव में वादा किया था कि उनकी पार्टी चुनावी सत्ता में आते ही राजधानी दिल्ली में कूड़े के टीलों को साफ कर देगी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में भाजपा बहुमत के बावजूद शिंदे को क्यों दे रही भाव, जानें 4 बड़े कारण
बता दें कि दिल्ली विधाानसभा चुनाव को लेकर आप पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी और कांग्रेंस से पाला बदलकर आने वाले नेताओं को पार्टी जाॅइन करा रहे हैं, ताकि पार्टी को चुनाव से पहले मजबूत बनाया जा सके।
ये भी पढ़ेंः भूकंप के झटकों से दहशत फैली; इमारतें हिलीं और सड़कों में दरार, नॉर्थ फिलीपींस में आया Earthquake
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
7 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
13 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
13 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
13 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines