भूकंप के झटकों से दहशत फैली; इमारतें हिलीं और सड़कों में दरार, नॉर्थ फिलीपींस में आया Earthquake

Earthquake Tremors Caused Havoc: धरती पिछले काफी समय लगातार भूकंप के झटके झेल रही है। हर रोज कहीं न कहीं भूकंप आ जाता है। आज सुबह फिर भूकंप आया और नॉर्थ फिलीपींस की धरती डोल गई। 5 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप से इस देश के लोगों में दहशत है।

Earthquake Tremors in North Philippines

भूकंप के तेज झटकों ने फिलीपींस में जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Earthquake Tremors in North Philippines: भूकंप के झटकों से धरती एक बार फिर हिली है। इस बार भूकंप के जोरदार झटके नॉर्थ फिलीपींस में लगे। बुधवार अलसुबह इलोकोस प्रांत के उत्तरी शहर बांगुई में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि भूकंप का केंद्र 37 किलोमीटर (23 मील) दूर लूजोन क्षेत्र में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।

फिलीपीन भूकंप विज्ञान एजेंसी PHIVOLCS ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों ने इमारतों-पेड़ों और खंभों को हिलते देखा। वहीं कई इलाकों में सड़कों और दीवारों में दरारें आ गई हैं। बांगुई शहर के आपदा अधिकारी फिदेल सिमातु ने बताया कि लोगों में भूकंप से ऐसी दहशत फैल गई कि वे अपने परिवारों को लेकर सड़कों पर बैठ गए। फिलीपींस में अकसर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह देश रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जो प्रशांत महासागर के चारों ओर ज्वालामुखी की एक पट्टी है, जो भूकंपीय गतिविधियों के लिए एक केंद्र है।

विज्ञापन

 

अफ्रीका के साउथवेस्ट में भी आया था भूकंप

फिलीपींस से पहले अफ्रीका के साउथवेस्ट (Southwest Of Africa) में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया था। इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey) ने भी की। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन साउथवेस्ट के आस-पास इलाकों में भूकंप के झटके लगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

गुआम में 5 तीव्रता के भूकंप का झटके

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस और साउथवेस्ट से पहले गुआम (Guam) की धरती भी भूकंप के झटकों से दहली थी। इस देश में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। भूकंप (Earthquake) गुआम के यिगो (Yigo) गांव से 219 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार मंगलवार की सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर भूकंप के झटके लगने से लोग कांप उठे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey) ने भी गुआम में आए इस भूकंप की पुष्टि की। हालांकि किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई थी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ