Congress AAP Alliance Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। AAP और कांग्रेस के बीच 4- 3 के फार्मूला पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही गुजरात और हरियाणा की लोकसभा सीटों को लेकर भी समझौता हुआ है।
4-3 के फार्मूला पर बनी सहमति
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पिछली बार दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। इन उम्मीदवारों में गौतम गंभीर, मनोज तिवारी और हंस राज हंस भी शामिल हैं।
दिल्ली के सभी 7 सांसद
1- पश्चिमी दिल्ली- प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
2- पूर्वी दिल्ली- गौतम गंभीर
3- उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
4- नई दिल्ली- मीनाक्षी लेखी
5- उत्तर पश्चिमी दिल्ली- हंस राज हंस
6- दक्षिण दिल्ली- रमेश बिधूड़ी
7- चांदनी चौक- डॉ. हर्षवर्धन
यह भी पढ़ें: बीजेपी का गढ़ है खजुराहो, क्या ‘साइकिल’ को मिलेगा जनता के ‘हाथ’ का सहारा?
दिल्ली में कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव?
बताया जा रहा है कि AAP नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक से चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही, कांग्रेस ने AAP को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट दी है।
यूपी में सपा के साथ गठबंधन
इससे पहले, यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने में कांग्रेस कामयाब रही। यहां कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सीटों में अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, प्रयागराज और सीतापुर जैसी सीटें भी शामिल हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने को लेकर भी दोनों दलों में सहमति बनी है। इससे पहले, 2019 में सपा ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी में किन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? देखें पूरी List
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
16 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
19 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
19 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
21 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines