Code of Conduct Violation in Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लगी आचार संहिता का एक बार फिर उल्लंघन हुआ है। दिल्ली पुलिस ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है। दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। संजय कुमार पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के चुनाव प्रचार में PWD और सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने का आरोप है। 7 जनवरी को शिकायत दी गई थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर 10 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। इससे पहले आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिल्ली पुलिस को मिले हैं। अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। प्रवेश वर्मा पर आचार संहिता के बावजूद वोटरों को पैसे बांटने और रोजगार शिविर लगाने के आरोप लगाए हैं।
आतिशी ने आज दाखिल किया चुनाव नामांकन
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरी हैं। आज मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने चुनाव नामांकन भरा। इससे पहले उन्हें सोमवार को नामांकन पत्र भरना था, लेकिन वे नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। मुख्यमंत्री आतिशी ने गिरि नगर स्थित एक गुरुद्वारे में मत्था टेका। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ रोड शो किया।
नामांकन दाखिल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंची, लेकिन रोड शो में देरी होने के कारण वह नामांकन पत्र दाखिल नही नहीं कर सकीं। 3 बजे तक नामांकन भरना था, लेकिन जब वे नामांकन नहीं भर पाईं तो वे अरविंद केजरीवाल, आप नेताओं, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने चली गईं। बता दें कि चुनाव के लिए नामांकन पत्र हर रोज दोपहर 3 बजे तक ही दाखिल किए जा सकते हैं। इसलिए आतिश ने आज मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
14 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
15 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
16 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
17 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
18 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
19 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
22 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines