Cng price reduced: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। यहां सीएनजी के दाम कम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 7 मार्च सुबह 6 बजे से एनसीआर में सीएनजी की नई दरें लागू होंगी। यहां सीएनजी की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलो तक की कटौती की की गई।
यह होंगी नई कीमतें
जानकारी के अनुसार दम कम होने के बाद 7 मार्च से दिल्ली में सीएनजी का नया रेट 74.09 रुपये प्रति किलो, नोएडा और गाजियाबाद में यह रेट 78.70 होगा। वहीं, गुरुग्राम में कीमत घटने के बाद सीएनजी 82.12 प्रति किलो मिलेगी।
प्रोडक्शन लागत हुई कम
सीएनजी की कीमत कम होने से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में महानगर गैस (MGL) ने सीएनजी की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम कम की गई थी। बताया गया था कि गैस उत्पादन लागत कमी के कारण यह कीमतें कम की गई हैं। इसके अलावा कंपनी की प्रोडक्शन लागत भी पहले से घटी है।
यह भी जानें
इससे पहले दिसंबर 2023 में दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गई थीं। उस समय कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में प्रति किलो सीएनजी 76.59 रुपए, नोएडा में 82.20, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपये प्रति किलो हो गई थी। वहीं, गुरुग्राम में सीएनजी के रेट 83.62 रुपये प्रति किलो हो गए थे। उससे पहले 23 नवंबर 2023 को सीएनजी के रेट बढ़े थे।
ये भी पढ़ें: Viral Video: तेंदुआ सामने देख बच्चे ने जो कदम उठाया, चौतरफा हो रहे उसकी बहादुरी के चर्चे
वाहनों की संख्या 79.17 लाख
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार दिल्ली में रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या 79.17 लाख है। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2020-21 में यह संख्या 1.22 करोड़ थी। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में प्रति हजार लोगों पर 472 गाड़ियां पंजीकृत हैं। जबकि साल 2020-21 में यह आंकड़ा 655 था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की तरह केंद्र भी महिला सशक्तिकरण के लिए लाए योजना- प्रियंका कक्कड़
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
8 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
13 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
14 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
16 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
16 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
18 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines