CNG Price Hiked in Delhi NCR: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली और इससे सटे उत्तर प्रदेश, हरियाणा के शहरों में आज से CNG महंगी हो गई है। ऐसे में अब गाड़ी CNG भरवाने के लिए ज्यादा पैसे भरने पड़ेंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG के दाम बढ़ाए हैं और दामों में करीब एक रुपये की बढ़ोती हुई है। नए रेट तुरंत प्रभाव से लागू भी हो गए हैं।
नई रेट लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में अब CNG 75.09 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलेगी। पहले यह रेट 74.09 रुपये था। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी CNG महंगी हुई है। हरियाणा के रेवाड़ी, उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली में भी CNG के रेट बढ़े हैं, लेकिन गुरुग्राम, करनाल और कैथल में CNG को दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन दिल्ली में CNG के लिए ज्यादा पैसे देनें होंगे।
यह भी पढ़ें:paytm वॉलेट यूजर्स के लिए बुरी खबर! 20 जुलाई से बंद हो जाएंगे अकाउंट, तुरंत कर लें ये काम
अब CNG के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
नई रेट लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में CNG अब 74.09 रुपये की बजाय 75.09 रुपये की मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और इससे सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में CNG अब 78.70 रुपये नहीं, बल्कि 79.70 प्रति प्रति किलो मिलेगी। रेवाड़ी में CNG अब 78.70 रुपये की बजाय 79.70 रुपये प्रति किलो मिलेगी। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर, मुजफ्फरनगर और शामली में CNG का रेट अब 79.08 रुपये नहीं, बल्कि 80.08 रुपये प्रति किलोग्राम है।
यह भी पढ़ें:हाय रे महंगाई! फल-सब्जियों के दाम हुए दोगुने, लोग बोले- महंगाई डायन खाए जात है…
मार्च 2024 में सस्ती हुई थी CNG
बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में CNG सस्ती हुई थी। उस समय CNG गैस के दाम करीब ढाई रुपये (2.50 रुपये) घटाए गए थे। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में CNG के रेट घटे थे। इससे ऑटो-टैक्सी चलाने वालों और CNG किट लगाकर ड्राइविंग करने वालों को राहत मिली थी, लेकिन 2 महीने बाद ही CNG के रेट बढ़ाकर सरकार ने लोगों ने महंगाई का बोझ डाल दिया है।
यह भी पढ़ें:RBI के गवर्नर ने बैंकों को जारी किया अलर्ट, AI के इस्तेमाल से कैसे रोकें ऑनलाइन स्कैम
इन शहरों में भी महंगी हो चुकी CNG
बता दें कि दिल्ली-NCR से पहले CNG उत्तर प्रदेश के कई शहरों में महंगी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता को बकरीद के त्योहार से एक दिन पहले महंगाई का झटका लगा था। अयोध्या, आगरा, लखनऊ, उन्नाव में CNG के रेट बढ़ाए गए थे। इन शहरों में अब CNG 94 रुपये प्रति किलो मिलती है। पहले यह रेट करीब 92 रुपये था।
यह भी पढ़ें:20 रुपये में 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस, बड़े काम की है सरकार की यह बीमा योजना
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
42 mins ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
20 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines