बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में महंगी हुई CNG, जानें गाड़ी में अब गैस कितने रुपये में भरेगी?

CNG Price Latest Update: आज से CNG महंगी हो गई है। गाड़ी में अब गैस भरवाने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। नये रेट आज से ही लागू हो गए हैं। वहीं गैस महंगी होने से ऑटो रिक्शा वालों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।

CNG Price Delhi NCR

CNG महंगी होने से ऑटो रिक्शा वालों को ज्यादा नुकसान उठाना होगा।

CNG Price Hiked in Delhi NCR: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली और इससे सटे उत्तर प्रदेश, हरियाणा के शहरों में आज से CNG महंगी हो गई है। ऐसे में अब गाड़ी CNG भरवाने के लिए ज्यादा पैसे भरने पड़ेंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG के दाम बढ़ाए हैं और दामों में करीब एक रुपये की बढ़ोती हुई है। नए रेट तुरंत प्रभाव से लागू भी हो गए हैं।

विज्ञापन

नई रेट लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में अब CNG 75.09 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलेगी। पहले यह रेट 74.09 रुपये था। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी CNG महंगी हुई है। हरियाणा के रेवाड़ी, उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली में भी CNG के रेट बढ़े हैं, लेकिन गुरुग्राम, करनाल और कैथल में CNG को दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन दिल्ली में CNG के लिए ज्यादा पैसे देनें होंगे।

विज्ञापन

अब CNG के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

नई रेट लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में CNG अब 74.09 रुपये की बजाय 75.09 रुपये की मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और इससे सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में CNG अब 78.70 रुपये नहीं, बल्कि 79.70 प्रति प्रति किलो मिलेगी। रेवाड़ी में CNG अब 78.70 रुपये की बजाय 79.70 रुपये प्रति किलो मिलेगी। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर, मुजफ्फरनगर और शामली में CNG का रेट अब 79.08 रुपये नहीं, बल्कि 80.08 रुपये प्रति किलोग्राम है।

विज्ञापन

मार्च 2024 में सस्ती हुई थी CNG

बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में CNG सस्ती हुई थी। उस समय CNG गैस के दाम करीब ढाई रुपये (2.50 रुपये) घटाए गए थे। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में CNG के रेट घटे थे। इससे ऑटो-टैक्सी चलाने वालों और CNG किट लगाकर ड्राइविंग करने वालों को राहत मिली थी, लेकिन 2 महीने बाद ही CNG के रेट बढ़ाकर सरकार ने लोगों ने महंगाई का बोझ डाल दिया है।

विज्ञापन

इन शहरों में भी महंगी हो चुकी CNG

बता दें कि दिल्ली-NCR से पहले CNG उत्तर प्रदेश के कई शहरों में महंगी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता को बकरीद के त्योहार से एक दिन पहले महंगाई का झटका लगा था। अयोध्या, आगरा, लखनऊ, उन्नाव में CNG के रेट बढ़ाए गए थे। इन शहरों में अब CNG 94 रुपये प्रति किलो मिलती है। पहले यह रेट करीब 92 रुपये था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ