राजधानी में पर्यटन को नया आयाम देने के लिए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को ‘देखो मेरी दिल्ली’ नाम से प्रीमियम हेरिटेज टूरिस्ट बस सेवा शुरू की. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजय चौक से इन कंप्लीट इलेक्ट्रिक ओपन-टॉप डबल-डेकर बसों को हरी झंडी दिखाई, जो पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा की मौजूदगी में रवाना हुईं. यह पहल सस्टेनेबल टूरिज्म और क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने वाली है, जिसमें दिल्ली हाट (आईएनए) से प्रारंभ होकर राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ-साउथ ब्लॉक, नेशनल वॉर मेमोरियल, नेशनल म्यूजियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, प्रधानमंत्री संग्रहालय, इंडिया गेट और नया संसद भवन जैसे स्थलों का सर्किट शामिल है.
क्या है इन बसों की खासियत?
इन बसों की खासियत जीरो एमिशन इलेक्ट्रिक तकनीक है, जो शहर की व्यस्त सड़कों पर शोर-प्रदूषण मुक्त संचालन सुनिश्चित करेगी. प्रत्येक बस में 63 यात्रियों की क्षमता है, जिसमें ऊपरी खुली डेक से सेंट्रल विस्टा का मनमोहक नजारा मिलेगा. प्रत्येक स्टॉप पर लाइव टूर गाइड ऐतिहासिक कहानियां सुनाएंगे, जबकि बसों पर दिल्ली के प्रसिद्ध स्थलों के ग्राफिक्स सजे हैं. हिंदुजा कंपनी के सहयोग से विकसित यह सेवा रोजमर्रा के परिवहन के बजाय विशेष पर्यटन अनुभव प्रदान करेगी.
क्या होगा इन बसों का रूट और किराया?
सेवा सुबह नौ बजे दिल्ली हाट से शुरू होगी, शाम को भी विशेष सर्किट संचालित होंगे. वयस्कों के लिए टिकट 500 रुपये (प्लस 5% जीएसटी) और 5-10 वर्ष के बच्चों के लिए 300 रुपये (प्लस जीएसटी) निर्धारित हैं, जबकि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त यात्रा. बुकिंग दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट www.delhitourism.gov.in से ऑनलाइन या कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग आदि सूचना केंद्रों से ऑफलाइन उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें: ‘शराब घोटाला’ मामले में दिल्ली HC पहुंची CBI, केजरीवाल-सिसोदिया पर निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती
1960-70 के दशक में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की लाल-हरी डबल-डेकर बसें चांदनी चौक से कनॉट प्लेस तक चलती थीं, लेकिन रखरखाव, सुरक्षा और तंग सड़कों के कारण 1980 के अंत में बंद हो गईं. अब यह इलेक्ट्रिक अवतार नई पीढ़ी को पुरानी यादें ताजा करेगा.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines