दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हाल ही में हुए हमले पर दिल्ली पुलिस के सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया गया कि सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान सीएम पर हुए हमले में उन्हें जान से मारने की प्लानिंग थी। हमले के आरोपी राजेश और तहसीन दोनों ही डॉग लवर हैं। पूछताछ में पता चला कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दोनों काफी आहत थे। सुप्रीम कोर्ट की जगह दोनों को सीएम टारगेट आसान लगा। पूरी प्लानिंग और वारदात के दौरान राजेश और तहसीन की बातचीत हो रही थी और राजेश को तहसीन ने सब कुछ बताया था।
सामने आई चाकू की कहानी
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजेश खिमजी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर से एक सब्जी की रेहड़ी से चाकू उठाया था। आरोपी राजेश सीएम पर हमले के लिए जिस चाकू को लेकर आया था, पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है। पुलिस आरोपी से सिविल लाइंस इलाके में निशानदेही करवा रही है, जिससे चाकू बरामद किया जा सके। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश दिल्ली आया है और उसके मंसूबों के बारे में उसके दोस्त तहसीन सैयद को जानकारी थी।
यह भी पढ़ें: वापस ली गई दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की CRPF सुरक्षा, जनसुनवाई के दौरान हुआ था हमला
‘उसके रास्ते में आयेगा, उसको छोड़ेगा नहीं’
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तहसीन सैय्यद राजेश के प्लान के बारे में जानता था। राजेश ने तहसीन से कहा था कि कुछ बड़ा करना होगा। आरोपी राजेश और तहसीन दोनों ही डॉग लवर हैं। पुलिस ने तहसीन और राजेश को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की है। पूछताछ में तहसीन ने बताया कि उसके रास्ते में जो कोई आयेगा, उसको छोड़ेगा नहीं।
पुलिस आरोपियों को इन स्थानों पर ले जा रही
पुलिस ने बताया कि पूरी प्लानिंग और वारदात के दौरान राजेश और तहसीन की बातचीत जारी थी और राजेश को तहसीन ने सब कुछ बताया था। तहसीन को राजेश ने बताया था कि वह सीएम को मारेगा। पुलिस राजेश को गुजराती भवन लेकर गई जहां वो रात में रुका था, उस जगह भी लेकर गई जहां उसने चाकू फेंका था। रेलवे स्टेशन लेकर गई जहां से उसने चाकू उठाया था।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में गिरफ्तारी वारंट और अदालती समन को लेकर नया नियम लागू, अब ऐसे किए जाएंगे डिलीवर
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
57 mins agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
16 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
22 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines