Delhi Assembly: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। भाजपा की रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इस दौरान उनके साथ कैबिनेट के छह दूसरे मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण हुआ। इस दौरान एक नाम खूब चर्चा में रहा, वह था मोहन सिंह बिष्ट का, क्योंकि उनका नाम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए सामने आया। इसको लेकर 27 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रस्ताव पेश करने वाली हैं। जिसमें सदन के सदस्य मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर के तौर पर चुनने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
कल पेश होगा प्रस्ताव
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगी। इस दौरान सदन के सदस्य मोहन सिंह बिष्ट को इस सदन के डिप्टी स्पीकर के रूप में चुना जाए। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने मोहन सिंह बिष्ट ने इस मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें: ‘शराब का दलाल’, CAG रिपोर्ट पर BJP का अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला
कौन हैं मोहन सिंह बिष्ट?
दिल्ली विधानसभा सदन के डिप्टी स्पीकर के लिए नामित मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद सीट से जीत दर्ज की है। मोहन सिंह बिष्ट मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के रहने वाले हैं। वह 1976 दिल्ली आए, जहां पर शुरुआत में ही वह बीजेपी में शामिल हो गए। 1998 में विधायक में मोहन सिंह बिष्ट ने सबसे पहले विधायकी जीती थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने लगातार जीत हासिल की है।
मुस्तफाबाद सीट पर कड़ी टक्कर
इस बार मुस्तफाबाद सीट पर कड़े मुकाबला था। इस मुस्लिम बहुल इलाके में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की तरफ से ताहिर हुसैन, आम आदमी पार्टी ने आदिल अहमद खान और कांग्रेस ने अली मेहदी जैसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इन सब को पीछे छोड़ते हुए मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें: अब 27 फरवरी नहीं 1 मार्च तक चलेगा दिल्ली विधानसभा सत्र, AAP के 21 विधायक क्यों हुए निलंबित?
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
7 mins agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
11 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
1 hr agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
14 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
15 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
17 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
18 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
18 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
20 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines