'शराब का दलाल', CAG रिपोर्ट पर BJP का अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला

BJP Virendra Sachdeva On CAG Report : दिल्ली में अबकारी नीति की कैग रिपोर्ट को लेकर सियासत तेज है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा और अरविंद केजरीवाल को शराब का दलाल बताया।

Virendra Sachdeva

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा।

विज्ञापन

BJP Virendra Sachdeva On CAG Report : दिल्ली विधानसभा के पटल पर मंगलवार को कैग की रिपोर्ट पेश की गई। सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा एक्साइज पॉलिसी की सीएजी रिपोर्ट पेश करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को शराब का दलाल बताया।

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैग रिपोर्ट पेश की। सीएजी रिपोर्ट आप के काले कारनामों की लिस्ट है। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में कोई शराब का दलाल है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। बीजेपी ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे जवाब देना होगा।

Advertisment

मनोज तिवारी ने आप पर साधा निशाना

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर कैग रिपोर्ट को सदन में पेश होने से रोकने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया था, उस शक्तियों का इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम ने कैग रिपोर्ट को विधानसभा में आने से रोकने के लिए किया है। इस घोटाले में शामिल अरविंद केजरीवाल ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक का गबन किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश की कैग रिपोर्ट

आपको बता दें कि सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आबकारी नीति पर कैग की रिपोर्ट पेश की। यह रिपोर्ट पिछली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लंबित 14 कैग रिपोर्टों में से एक है। इससे पता चला कि 2021-2022 की एक्साइज पॉलिसी की वजह से राज्य सरकार को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ