'जरूरत पड़ी तो सड़क पर बैठकर सरकार चलाएंगे', CM हाउस विवाद पर क्या बोलीं आतिशी?

Atishi Statement On Delhi CM House Controversy : दिल्ली में सीएम हाउस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई। आतिशी की कैबिनेट बैठक में यह मुद्दा जोरशोर से उठा।

PWD allot Sheesh Mahal to Atishi, Atishi 6 Flag Staff Road, arvind kejriwal

Atishi

विज्ञापन

Delhi CM House Controversy : दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है। मुख्यमंत्री हाउस को लेकर दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने आतिशी का सामान बाहर निकालकर सीएम हाउस को सील कर दिया। इसे लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़क पर बैठकर सरकार चला लेंगे।

आतिशी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में गुरुवार को सीएम हाउस को मुद्दा छाया रहा। इस मामले पर सीएम आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को दिल्ली के सभी बंगले मुबारक हो, वे तो दिल्ली वालों के दिल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली की जनता के लिए काम करने आए हैं।

विज्ञापन

आतिशी ने बताया- क्यों परेशान है बीजेपी?

विज्ञापन

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा इसलिए परेशान है, क्योंकि वह दिल्ली में आप को हरा नहीं सकती। दिल्ली में चुनाव तो बहुत जोरशोर से लड़ती है, लेकिन हार जाती है। इसके बाद साजिश रचने लगती है, लेकिन बीजेपी कोई भी रणनीति अपना ले सिंगल डिजिट से अधिक विधायक नहीं बना पाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली की जनता के दिलों में रहती है AAP : CM

उन्होंने आगे कहा कि जब वह सरकार नहीं बना पाती तो ऑपरेशन लोटस शुरू करती है और फिर नेताओं को जेल में डाल देती है। अब बीजेपी वाले सीएम हाउस पर कब्जा करने की सोच रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी वाले बड़े बंगलों में रहने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। जरूरत पड़ी तो सड़क पर बैठकर सरकार चलाएंगे। AAP दिल्ली की जनता के दिलों में रहती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ