Arvind Kejriwal Claim CM Atishi And Manish Sisodia : दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी एवं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लेकर बड़ा दावा किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली CM आतिशी को गिरफ्तार किया जाएगा और आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ नेताओं के घरों पर रेड होगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड होगी।
यह भी पढ़ें : ‘दिल्ली में 1 और बीजेपी में 3 आपदा आई हुई हैं’, अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर पलटवार, अमित शाह को भी घेरा
दिल्ली चुनाव हार रही बीजेपी : केजरीवाल
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली विधानसभा चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। केजरीवाल ने आगे कहा कि इन्हें अभी तक हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला और आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। आम आदमी पार्टी (AAP) एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।
यह भी पढ़ें : ’10 सालों से एक बड़ी ‘आप-दा’ से घिरी दिल्ली’, जानें पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें
वोटर लिस्ट में हो रही धोखाधड़ी : पूर्व सीएम
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो रही है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर सबूत पेश किए और उनसे मिलने का समय मांगा है।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
13 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
15 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
15 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
16 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
16 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
20 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
21 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
23 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines