Artificial Rain in Delhi: दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के लिए मंगलवार को दूसरे चरण की टेस्टिंग सफलतापूर्वक हो गई है. यह कदम राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए उठाया गया है. इसके लिए एक स्पेशल प्लेन को कानपुर से रवाना किया गया था जिसने दिल्ली के कई इलाकों में बादलों के ऊपर जाकर क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया की. इसके बाद मंगलवार की शाम में ही राज्य की हवा में हल्का सुधार देखा गया है. इससे पता चलता है कि क्लाउड सीडिंग का असर हो रहा है.
20 मॉनिटरिंग स्टेशनों से लिए आंकड़े
दिल्ली में 20 मॉनिटरिंग स्टेशनों से लिए गए आकंडों के मुताबिक, AQI PM2.5 और PM10 जैसे मानकों पर क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया के बाद मामूली सुधार हुआ है. मयूर विहार, करोल बाग और बुराड़ी में PM2.5 का स्तर 221, 230 और 229 µg/m³ दर्ज किया गया था, जो अब घटकर 207, 206 और 203 µg/m³ हो गया है. वहीं, PM10 का भी स्तर 207, 206 और 209 µg/m³ से कम होकर 177, 163 और 177 µg/m³ हो गया है.
कम हवा के चलते सुधार में कमी
क्लाउड सीडिंग के बाद प्रदूषण का स्तर कम होने के पीछे कारण हवा की गति में कमी बताई जा रही है. दरअसल, हवा की गति धीमी होने के चलते क्लाउड सीडिंग के बाद अतिरिक्त नमी और वायुमंडलीय कण नीचे ही सीमित रह गए जिस वजह से प्रक्रिया सही से काम नहीं कर पाई. हालांकि, माना जा रहा है कि इस नई तकनीक के नतीजों से पता लगा है कि क्लाउड सीडिंग कई महानगरों में प्रदूषण और वायु गुणवत्ता को सुधार सकता है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में एनकाउंटर, एक बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
12 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
14 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
15 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines