राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बीते कुछ दिनों से विरोध-प्रदर्शनों का अखाड़ा बनी हुई है. दिल्ली पुलिस, सुरक्षा बलों की फौज और बैरिकेट्स को सेंट्रल दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर देखा जा सकता है. 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन उतना सफल नहीं रहा, जितना पेपर लीक के दौरान देखा गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि अभिजीत दीपके समेत सीजेपी के सभी नेताओं और ध्रुव राठी को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को ‘तिंरगा मार्च’ निकालने का ऐलान किया, जिसके बाद अब कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.
किसने जारी किया पार्क बंद करने का आदेश?
गौरतलब है कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची से कथित तौर पर SIR द्वारा नाम हटाए जाने के मुद्दे पर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को भी धरना-प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है. दिल्ली पुलिस के इस फैसले के बाद सीजेपी ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया था. जिसके बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 को पार्क में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है.
यह भी पढ़ें: CJP के ‘तिंरगा मार्च’ से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, NDMC ने 16-17 अक्टूबर को एंट्री पर लगाया बैन
NDMC ने प्रशासनिक कारणों का दिया हवाला
एनडीएमसी (NDMC) की ओर से 15 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रहेगा. यह नोटिस NDMC के निदेशक की ओर से जारी किया गया है. हालांकि, आदेश में एंट्री को लेकर लगाए गए बैन के पीछे किसी स्पष्ट कारण का जिक्र नहीं किया गया है.
वहीं दूसरी ओर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिजीत दीपके के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. यह याचिका कनॉट प्लेस के पालिका बाजार के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की ओर से दायर की गई थी.
यह भी पढ़ें: आस्था और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलेगी दिल्ली, खंडित मूर्तियों के सम्मानजनक संग्रहण के लिए कियोस्क होंगे स्थापित
संबंधित खबरें
दीपके-नेहा हिरासत में, CP में CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
23 mins ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
1 hr agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
2 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
3 hrs agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
3 hrs agoकनॉट प्लेस का इतिहास और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
5 hrs agoदिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 66 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
8 hrs agoदिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
10 hrs agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
20 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines