हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CCTV, GPS, पर्दों पर बैन… नाबालिग से गैंगरेप के बाद दिल्ली में बसों के लिए क्या-क्या बदले रूल्स?

16 साल की लड़की के साथ बस में हुए गैंगरेप के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में चलने वाली सभी बसों के लिए नियम और भी सख्त कर दिए हैं.

विज्ञापन
दिल्ली में बस में हुए गैंगरेप के बाद नियम सख्त (Photo: X)

4 अगस्त को दिल्ली-NCR की सड़कों पर स्लीपर बस में फिर एक बार ‘निर्भया कांड’ हुआ. एक 16 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप के बाद बवाल मच गया. इस बीच दिल्ली सरकार ने राजधानी में चलने वाली सभी बसों के लिए नियम और भी सख्त कर दिए हैं. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को तवज्जो देते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

क्या बदलाव होंगे?

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों के तहत सभी बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले पैनिक बटन, आग बुझाने वाले यंत्र और फर्स्ट-एड किट का होना अनिवार्य है. वहीं, बस स्टाफ के लिए भी कई बदलाव किए गए हैं. अब ड्राइवर्स और कंडक्टर्स के पास वैलिड लाइसेंस, यूनिफॉर्म और PSV होना जरूरी है. किसी भी ऑपरेटर या स्टाफ को रखने से पहले उसका बैकग्राउंड वैरिफिकेशन अनिवार्य होगा. नशे की हालत में ड्राइविंग करने पर सख्त पाबंदी है और पूरे स्टाफ के लिए सभी यात्रियों के साथ अच्छे से पेश आना ज़रूरी है.

दिव्यांगों को बस में चढ़ाना या उतारना अनिवार्य

अगर कोई किसी यात्री को छेड़छाड़ या परेशान करता हुआ पाया जाए तो स्टाफ तुरंत पुलिस को जानकारी दे और बस को नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट या PCR वैन तक ले जाना चाहिए. दिल्ली सरकार ने ये भी निर्देश दिए हैं कि स्टाफ दिव्यांग यात्रियों को बस से चढ़ने या उतरने में उनकी मदद करें. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ऑपरेटर्स से कहा कि वो ये कन्फर्म जरूर करें कि हर बस के पास वैलिड फिटनेस सर्टिफिकेट हो और एमिशन स्टैंडर्ड्स का पालन करती हो. साथ ही, वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट भी साथ रखना जरूरी है. बसों के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola