दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने CBSE में दसवीं कक्षा में परिणाम 2026 में 97.23% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया. माना जा रहा है कि इस रिजल्ट के बाद राष्ट्रीय औसत को छात्रों ने पीछे छोड़ दिया है वही 100% परिणाम देने वाले स्कूलों की संख्या में 52% बढ़ोतरी यानि 300 से बढ़कर 457 हुई है.. 90% से अधिक परिणाम देने वाले स्कूलों की संख्या में 75% वृद्धि यानि 529 से बढ़कर 924 हुई, वही दिल्ली की बेटियों का रिजल्ट 97.37 फीसदी रहा. इस मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने कहा कि 19,148 करोड़ रुपये के सशक्त शिक्षा बजट के साथ सरकार छात्रों के आत्मविश्वास, क्षमता और व्यक्तित्व के समग्र के लिए प्रतिबद्ध है
दिल्ली सरकार के स्कूलों का दसवीं का रिजल्ट सुधरा
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने CBSE कक्षा X परिणाम 2026 में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी. दिल्ली सरकार के स्कूलों ने 97.23% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जो वर्ष 2025 के 94.64% से 2.59% अधिक है और राष्ट्रीय औसत 93.70% से बेहतर है. माना जा रहा है यह सुधार केवल कुछ चुनिंदा स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे दिल्ली के सरकारी स्कूल नेटवर्क में व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है.पिछले वर्ष 300 की तुलना में इस वर्ष 457 स्कूलों ने 100% परिणाम हासिल किया है . वहीं 924 स्कूलों ने 90% से अधिक परिणाम दर्ज किया, जबकि पिछले साल यह संख्या 529 थी. सरकारी स्कूलों में सीखने के परिणामों में भी निरंतर और सकारात्मक सुधार देखा गया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: क्या AAP छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे राघव चड्ढा? पार्टी से बढ़ती दूरियों ने तेज की चर्चा
इस वर्ष कुल 1,88,460 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 1,83,246 छात्र पास हुए. व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो 26 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, 540 छात्रों ने 90% से 95% के बीच अंक हासिल किए, और 5,202 छात्रों ने 80% से 90% के बीच अंक प्राप्त किए.
CM SHRI स्कूलों का होगा योगदान
दिल्ली सरकार द्वारा बनाये गए 75 CM SHRI स्कूल नए मानक स्थापित कर रहे हैं, जहां AI आधारित भाषा प्रयोगशालाएं और करियर लैब स्थापित की गई हैं, जिससे छात्रों को केवल परीक्षाओं के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार किया जा रहा है. 19,148 करोड़ रुपये के सशक्त शिक्षा बजट के साथ सरकार छात्रों के आत्मविश्वास, क्षमता और व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
14 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
14 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
46 mins agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
49 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
4 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
17 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
18 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
21 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines