Video: 'मेरी मां ने मुझे सनस्क्रीन भेजा, लेकिन मैं इसका इस्तेमाल नहीं करता', टैनिंग पर बोले राहुल गांधी

RAHUL GANDHI

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के सांसद राहुल गांंधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं। उनकी यात्रा कर्नाटक से गुजर रही है। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान रोजाना कई ऐसे फोटोज और वीडियो आते हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है।

वायरल वीडियो में यह पूछे जाने पर कि वे यात्रा के दौरान टैनिंग से कैसे बचते हैं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह किसी भी सनस्क्रीन का उपयोग नहीं करते हैं।

राहुल गांधी ने बताया कि मेरी मां (सोनिया गांधी) ने मेरे लिए सनस्क्रीन भेजा है लेकिन मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं।” सोमवार को कर्नाटक में स्थानीय लोगों से बात करने के दौरान राहुल गांधी ने ये बातें कही। दरअसल, बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों में से किसी ने पूछा था कि आप कौन सा सनस्क्रीन इस्तेमाल कर रहे हैं?

बता दें कि राहुल इस समय कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं। पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के कारण सोमवार को यात्रा रुकी हुई थी।

राहुल ने कर्नाटक के बल्लारी में यात्रा के शिविर स्थल पर भी अपना वोट डाला। पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर 24 साल से अधिक समय के बाद पहले गैर-गांधी पार्टी प्रमुख बनने की दौड़ में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ