CAG Report Delhi Assembly: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद बीजेपी की सरकार बन गई है। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नई सरकार दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन यानी 25 फरवरी 2025 को कैग रिपोर्ट (CAG Report) पेश करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस रिपोर्ट के पेश होने पर विधानसभा के सत्र में हंगामा भी हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि रिपोर्ट में क्या-क्या खुलासे होंगे? उसी के साथ ये भी जान लेते हैं कि आखिर क्या होती है कैग रिपोर्ट?
क्या होती है CAG रिपोर्ट
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर क्या होती है कैग रिपोर्ट? दरअसल कैग की फुल फॉर्म होती है (Comptroller and Auditor General of India)। इसमें भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की संघ के लेखाओं संबंधी रिपोर्ट को राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि संविधान में सरकारी खर्च की जांच-पड़ताल के लिए एक सरकारी एजेंसी के गठन का प्रावधान है। अनुच्छेद 148 के अनुसार इस एजेंसी के प्रमुख की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और उन्हीं के आदेश से हटाया भी जा सकता है।
यह भी पढ़ें: भूकंप से फिर हिली धरती, कोलकाता में इतनी तीव्रता के झटके किए गए महसूस
आज दिल्ली में पेश होगी रिपोर्ट
दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार का गठन हो गया है। आज दिल्ली विधानसभा में कैग (CAG) रिपोर्ट पेश होगी जिसमें कई मुद्दों को उठाया जाएगा। इसमें ‘6 फ्लैग स्टाफ रोड’ पर स्थित मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण के मुद्दे को उठाया जाएगा जिसमें सीएम पद के पद पर होते हुए अरविंद केजरीवाल रहे थे।
CAG Report Delhi Assembly
आज कैग रिपोर्ट में क्या-क्या होगा खास
आज विधानसभा के सत्र में पेश होने वाली लंबित कैग रिपोर्ट में राज्य के वित्त, सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कामकाज के बारे में चर्चा, वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण के मुद्दे पर बात, और शराब विनियमन जैसे गंभीर और बड़े मुद्दों को रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee को बम धमाके की धमकी? अफवाह के बाद CM रेजीडेंस के पास दो बॉक्स पकड़े
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
2 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
12 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
13 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
16 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
18 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
19 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
20 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
22 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines