BJP Virendra Sachdeva On CAG Report : दिल्ली विधानसभा के पटल पर मंगलवार को कैग की रिपोर्ट पेश की गई। सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा एक्साइज पॉलिसी की सीएजी रिपोर्ट पेश करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को शराब का दलाल बताया।
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैग रिपोर्ट पेश की। सीएजी रिपोर्ट आप के काले कारनामों की लिस्ट है। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में कोई शराब का दलाल है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। बीजेपी ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे जवाब देना होगा।
यह भी पढ़ें : Delhi CMO के X अकाउंट को लेकर AAP-BJP में लड़ाई क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह
मनोज तिवारी ने आप पर साधा निशाना
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर कैग रिपोर्ट को सदन में पेश होने से रोकने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया था, उस शक्तियों का इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम ने कैग रिपोर्ट को विधानसभा में आने से रोकने के लिए किया है। इस घोटाले में शामिल अरविंद केजरीवाल ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक का गबन किया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने पेश की कैग रिपोर्ट
आपको बता दें कि सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आबकारी नीति पर कैग की रिपोर्ट पेश की। यह रिपोर्ट पिछली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लंबित 14 कैग रिपोर्टों में से एक है। इससे पता चला कि 2021-2022 की एक्साइज पॉलिसी की वजह से राज्य सरकार को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है।
यह भी पढ़ें : क्या अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें? BJP की शिकायत पर दिल्ली सरकार ने X को लिखा पत्र
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
53 mins agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
57 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
15 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
16 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
17 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
19 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
19 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
21 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines