न बोल सकी... न दरवाजा खोल सकी; दिल्ली में घर के अंदर भाई की लाश के साथ बिलखती रही बहन

Businessman Body Found : राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। घर के अंदर छोटे भाई की लाश के साथ बड़ी बहन बिलखती रही। वह न तो कुछ बोल सकी और न ही दरवाजा खोल सकी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

Delhi Crime News

घर में बेडरूम के अंदर मिला महिला का शव। (File Photo)

Delhi News (विमल कौशिक) : दिल्ली में एक घर के अंदर व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लाश के साथ एक महिला भी मौजूद थी, जो दिव्यांग है। वह चलने-बैठने के साथ बोलने में असमर्थ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र से श्रीनगर के एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और कहा कि उसका पड़ोसी दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया।

विज्ञापन

बेडरूम में मिला व्यापारी का शव

विज्ञापन

घर के अंदर व्यापारी का शव बेडरूम में पड़ा था, जिसकी उम्र लगभग 49 साल थी। दूसरे बेडरूम में दिव्यांग महिला गुड्डन (54) थी, जो मृतक की बड़ी बहन है। उसने अपने छोटे भाई यानी मृतक का नाम ऋषि कुमार सिंह बताया। पड़ोसी रमेश चंद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में ऋषि की एक फैक्ट्री है, जहां वे छोटे बर्तन बनाता है। वह शराबी था और उसकी पत्नी एक बेटी के साथ पिछले 15 सालों से पैतृक घर पर रह रही है।

विज्ञापन

दिव्यांग बहन के साथ रहता था मृतक

पड़ोसी के अनुसार, मृतक अपनी दिव्यांग बहन के साथ यहां रहता था और उसने एक नौकरानी भी लगा रखी थी। वह मौत से एक दिन पहले रात करीब 9 बजे ऋषि के साथ था और उसके बाद वह अपने घर चला गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और भाई को मामले की सूचना दे दी है। मृतक का भाई लाल पवन सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ