हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खुद को बताया 'आतंकवादी 111' का नेता

दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकी मिली है। इस बार बदमाश ने स्कूल के साथ दिल्ली एयरपोर्ट तक को उड़ाने की धमकी दे डाली। बदमाश ने खुद को एक आतंकवादी समूह का नेता बताया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली में बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल, हाईकोर्ट, पुलिस स्टेशन, सचिवालय के बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हर बार की तरह इस बार भी मेल पर धमकी मिली है।

आतंकवादी 111 समूह का बताया नेता

धमकी की मेल भेजने वाले ने खुद को आंतवादी समूह का नेता बताया है। मेल में लिखा कि स्कूलों और हवाई अड्डों के प्रशासन के लिए मैं आतंकवादी समूह का नेता हूं, जिसे आतंकवादी 111 भी कहा जाता है। कहा कि स्वर्ग और पृथ्वी के पार, इस शापित दुनिया में जहां कभी भी कुछ भी योजना के अनुसार नहीं होता। मैं अकेला अछूत हूं, मैं खुद को अपनी सीमा तक नहीं धकेल सकता। क्योंकि मैं असीम हूं, मैं बुराई की संतान हूं, मैं घृणा का अर्थ हूं। मेल में लिखा कि आपकी इमारतों के चारों ओर बम रखे गए हैं, आपके पास प्रतिक्रिया करने या रक्तपात का सामना करने के लिए 24 घंटे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के ताज पैलेस को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

विज्ञापन

एक दिन में दो हाईकोर्ट को मिल चुकी है धमकी

बदमाशों के हौंसले इतने बढ़ चुके हैं कि वे स्कूलों तक धमकी देने तक सीमित नहीं हैं। गत 12 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बदमाशों ने दोपहर 2 बजे तक कोर्ट खाली करने का वक्त दिया था। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर को खाली करा लिया था कुछ ही देर बाद मुंबई हाईकोर्ट को भी बम की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस ने भी कोर्ट से जज, वकील और अधिकारियों को बाहर निकाल लिया था। दोनों हाईकोर्ट में कई घंटों तक कामकाज पूरी तरह ठप रहा था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola