दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

स्कूल, सचिवालय के बाद अब बदमाशों ने सीधे दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी दी है। बदमाशों ने 2 बजे तक हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी दी है। गंभीरता देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली करा लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिल्ली हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी।

दिल्ली हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी।

देश की मुख्य न्यायालयों को बड़ी धमकी मिली है। दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस को शुक्रवार सुबह बम की धमकी मिली। पुलिस ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत परिसर को खाली कराना शुरू कर दिया। जज, वकील समेत सभी लोगों को परिसर से बाहर निकाल निकाल लिया गया है।

विज्ञापन

कुछ ही देर बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में भी धमकी भरा मेल मिला। दोनों जगह पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। वहीं साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मुंबई डीसीपी ने बताया कि ईमेल प्राप्त हुआ है, हम इसकी जांच कर रहे हैं, हमारी टीमें काम पर हैं। बताया कि जांच के बाद धमकी को फर्जी घोषित गया है। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।

विज्ञापन

2 बजे तक कोर्ट खाली करने की धमकी

बदमाशों ने दिल्ली पुलिस को मेल पर धमकी भेजी है। पुलिस को दिल्ली हाईकोर्ट में 3 कोर्ट रूम में धमाका करने की धमकी मिली है। करीब 11 बजे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बदमाशों ने 2 बजे तक कोर्ट खाली करने की धमकी दी है। कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। फिलहाल के लिए दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट की कार्यवाही रोक दी गई है।

विज्ञापन

तमिलनाडु और पाकिस्तान का जिक्र

दिल्ली पुलिस को मिली धमकी भरे मेल में तमिलनाडु और पाकिस्तान की मिली भगत की बात कही गई है। इस बात का क्या अर्थ है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। मेल की सब्जेक्ट लाइन में लिखा है कि पवित्र शुक्रवार को विस्फोटों के लिए लिए पाकिस्तान और तमिलनाडु की मिली भगत, जज रूम और कोर्ट परिसर में 3 बम रखे गए हैं, दोपहर 2 बजे तक खाली कर दें। केवल सब्जेक्ट हिंदी में लिखा है। इसके बाद पूरा मेला अंग्रेजी में लिखा है।

क्या है मेल में?

दिल्ली पुलिस को मिले ईमेल में दावा किया गया है कि एक शख्स ने पाकिस्तान की आईएसआई से संपर्क कर पटना में 1998 जैसे धमाकों को दोहराने की साजिश रची है। इसमें राजनीतिक नेताओं और आरएसएस को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। साथ ही एक मोबाइल नंबर और कथित आईईडी डिवाइस को लेकर भी जानकारी दी गई है। संदिग्ध मेल मिलने के बाद कोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बम स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की तलाशी शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ