Bomb Threat In Delhi Nodia Schools : दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके लिए धमकी भरे ईमेल किए गए हैं। एक मेल से कई हाई प्रोफाइल स्कूलों को टारगेट किया गया है। इसके बाद दिल्ली-नोएडा के स्कूल बंद कर दिए गए और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। दोपहर 12 बजे तक फायर कंट्रोल रूम में कुल 97 धमकी वाली कॉल और ईमेल प्राप्त हुए हैं। धमकी भरे ईमेल की कॉपी सामने आई है।
पढ़ें ईमेल में क्या लिखा है?
स्वर्णिम नाम से धमकी भरा मेल भेजा गया है। इस मेल में सभी स्कूलों को सीसी और बीसीसी में रखा गया था। सुबह करीब साढ़े चार बजे यह मेल भेजा गया। धमकी भरे ईमेल में लिखा है कि काफिरों के लिए आग का फरमान है। जहां भी मिले, उन्हें मार डालो और उन स्थान से उन लोगों को निकाल दो, जहां से उन्होंने तुम्हें खदेड़ा था। स्कूलों में कई विस्फोट उपकरण रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के बाद नोएडा के स्कूलों में हड़कंप, बम की कॉल से मची अफरा-तफरी
Bomb Threat Email Copy
बम फटेंगे और आग लगेगी
ईमेल में यह भी लिखा है कि बम फटेंगे, आग लगेगी और सब जलकर राख हो जाएगा। स्कूलों में इंप्लोसिव डिवाइस इंप्लांट किए गए हैं। अल्लाह ने हमें बड़ा मौका दिया है। हमें विरासत में बहुत कम मिला है। हमारे हाथों का लोहा हमें मजबूत करता है इंशाअल्लाह। हम तुम्हारे घिनौने शरीरों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। इस्लाम के दुश्मनों को नहीं छोड़ेंगे। मेल में और भी दिल दहला देने वाली बातें लिखी हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-नोएडा के स्कूल बंद, बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, खंगाला जा रहा कोना-कोना
दिल्ली-एनसीआर में 100 स्कूलों को मिले ईमेल
दिल्ली-एनसीआर मिलाकर करीब 100 स्कूलों में धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। सभी को एक ही मेल मिले हैं। दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियों की नजरें इस मामले पर हैं। दिल्ली के 60 से अधिक स्कूलों और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के करीब 40 स्कूलों में बम की सूचना मिली है। हालांकि, किसी भी स्कूल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। अभीतक ईमेल भेजने वाले की आईपी एड्रेस की पहचान नहीं हो पाई है।
जांच में कुछ भी नहीं मिला संदिग्ध : दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आज सुबह मिली स्कूलों में बम की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया है। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है और परिस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आप सभी से अनुरोध है कि कानून पर भरोसा रखें और शांति बनाए रखें।
इन स्कूलों को भेजे गए थे धमकी भरे ईमेल
डीपीएस स्कूल, द्वारका
डीपीएस स्कूल, रोहिणी
डीपीएस स्कूल, वसंत कुंज
डीएवी स्कूल, दक्षिण पश्चिम दिल्ली
डीएवी स्कूल, पूर्वी दिल्ली
संस्कृति स्कूल, नई दिल्ली
मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार
एमिटी स्कूल, पुष्प विहार
ग्रीन वैली स्कूल, नजफगढ़
डीपीएस स्कूल, नोएडा
डीएवी स्कूल, पीतमपुरा
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
2 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
5 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
5 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
7 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
20 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
23 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines