दिल्ली सचिवालय में बॉम्ब की धमकी से हड़कंप मच गया है। मेल के जरिए बम की सूचना दी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिसमें दोपहर 2:45 बजे एमएएमसी और दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में विस्फोट की आशंका जताई गई थी।
धमकी मिलने पर एसओपी के अनुसार तत्काल कार्रवाई की गई और बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस/बीडीटी) वर्तमान में एमएएमसी और सचिवालय परिसर दोनों में गहन जांच और स्कैनिंग कर रहे हैं। दोनों स्थानों पर मौजूद सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए गए।
पूरे परिसर की हुई जांच
धमकी भरे ईमेल के प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि यह पहले भेजे गए ऐसे फर्जी ईमेल से मिलता-जुलता है और संकेत मिलता है कि यह संदेश किसी अन्य राज्य के किसी स्थान के लिए भेजा गया हो सकता है। हालांकि इस ईमेल को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी एसओपी का सावधानीपूर्वक पालन किया जा रहा है। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
दिल्ली सचिवालय और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज की जांच की गई। जांच में कोई भी सदिग्ध वास्तु बरामद नहीं हुई है।ऐसे में माना जा रहा है कि यह मेल भी उन्हीं धमकियों से जुड़ा हुआ है, जो मेल आईडी से फर्जी तरीके से भेजे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 400 किलो RDX लेकर मुंबई में घुसे 34 आत्मघाती हमलावर, पूरे शहर को दहलाने की धमकी
शाहदरा के डीसीपी ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे मेडिकल कॉलेज और जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि उन्हें मेडिकल कॉलेज में बम होने की सूचना ईमेल से मिली है। सूचना मिलते ही निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार तुरंत जांच सूची तैयार की गई और बिना किसी अफरा-तफरी या शोर-शराबे के कॉलेज को खाली करा दिया गया। बीडीएस टीम को बुलाया गया और उन्होंने इमारत के हर कोने की जांच की गई। रात 1.30 बजे इमारत को खतरे से मुक्त घोषित कर दिया गया। आखिरकार, यह सूचना फर्जी पाई गई। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी में मौजूद लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भी बम की धमकी मिली थी।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 hr agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
16 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
22 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines