हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi BMW Accident: डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत को टक्कर मारने वाली गगनप्रीत गिरफ्तार, FIR में हुए थे चौंकाने वाले खुलासे

BMW accident inside story: दिल्ली के धौला कुआं में BMW कार के साथ हुए हादसे को लेकर पुलिस ने गगनप्रीत कौर को हिरासत में ले लिया है। गगनप्रीत ही BMW कार को चला रही थीं, जब हादसा हुआ। हादसे में वित्त मंत्रालय (नॉर्थ ब्लॉक) के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हैं. इस केस में दर्ज एफआईआर में भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन

BMW Accident inside story: दिल्ली के धौला कुआं में BMW कार को चलाने वालीं गगनप्रीत को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही हिरासत में ले लिया गया. BMW कार के साथ हुए हादसे में वित्त मंत्रालय (नॉर्थ ब्लॉक) के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. होश में आते ही संदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में गगनप्रीत पर गंभीर आरोप लगाए. संदीप कौर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. एफआईआर में बताया गया कि हादसे के बाद भी नवजोत की सांसें चल रही थीं. उनकी जाच बचाई जा सकती थी, लेकिन जानबूझकर रिश्तेदार के अस्पताल में जाने की चक्कर में हादसे की जगह से 19 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित Nulife अस्पताल में नवजोत को दाखिल करवाया, जहां पहुंचते ही डाक्टरों ने नवजोत को मृत घोषित कर दिया.

धौला कुआं में कैसे हुआ हादसा

दिल्ली में रविवार दोपहर नवजोत अपनी बाइक पर पत्नी संदीप के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारे गए थे. वहां से लौटते समय धौला कुआं इलाके में एक बीएमडब्लू कार ने नवजोत की बाइक को टक्कर मार दी. बाइक पहले डिवाइडर से टकराने के बाद एक बस से टकरा गई. नवजोत सिंह की मां गुरपाल कौर ने बताया कि नवजोत हमेशा कार से घर से निकलता था, बस उसी दिन बाइक पर गुरुद्वारे चला गया. हादसे के बाद से नवजोत के परिवार में मातम पसरा हुआ है. मेरा बच्चा मुझसे छिन गया, बहू भी मौके पर बेहोश हो गई थी, जिसे अस्पताल में होश आया.

हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू जब्त, गगनप्रीत अरेस्ट

दुर्घटना में शामिल BMW कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. Nulife अस्पताल में BMW कार चालक गगनप्रीत को भी भर्ती कराया गया था. नवजोत के परिजनों का आरोप है कि BMW चालक की गलत जानकारी के साथ MLC रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है. हादसे के समय के वीडियो में साफ दिख रहा है कि BMW कार सड़क पर पलटी हुई है. सड़क के बीच नवजोत की पत्नी गिरी है और BMW के पास नवजोत गिरा है. BMW के पास नवजोत की बाइक गिरी हुई है.

विज्ञापन

आरोपी गगनप्रीत की मेडिकल रिपोर्ट को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिना चेक किए ये मेडिकल रिपोर्ट तैयार की गई। परीक्षित नाम से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन है। BMW कार 3 महीने में expire हो रही है। गाड़ी का नंबर VIP है। अस्पताल से छुट्ट मिलते ही गगनप्रीत को अरेस्ट किया गया है।

समय पर इलाज मिलता तो जिंदा होते नवजोत

बता दें कि BMW कार चला रहीं गगनदीप खुद भी नॉर्थ दिल्ली के अस्पताल में एडमिट थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार को जब्त कर लिया. एफआईआर में दर्ज बयान ने इस हादसे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे के वक्त नवजोत सिंह की सांसें चल रही थीं और संदीप कौर बार-बार आरोपी दंपति से आग्रह करती रहीं कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया जाए. लेकिन बीएमडब्ल्यू चालक महिला और उसके पति ने उन्हें पास के अस्पताल की बजाय जानबूझकर 19 किलोमीटर दूर एक छोटे से अस्पताल में पहुंचाया. अगर पति को समय पर इलाज मिलता तो वे जिंदा होते.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola