---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘INDIA के साथ चुनाव लड़ा तो CM केजरीवाल को कर लेंगे गिरफ्तार’, आतिशी का आरोप

Aam Aadmi Party PC : दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत करीब-करीब फाइनल हो गई है। इसे लेकर इंडिया गठबंधन जल्द ही ऐलान कर देगा। इस बीच आप नेता और दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने भाजपा पर धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप लगाया है।

---खबर नीचे जारी है---

Aam Aadmi Party PC : इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की खबर आते ही भाजपा अब अलायंस को नहीं तोड़ पा रही है तो सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की धमकी दे रही है। आप नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा की इस साजिश को बेनकाब किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल होने वाला है। इस पर भाजपा ने धमकी दी कि अगर आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन से नाता नहीं तोड़ा तो सीबीआई की ओर से दो दिनों में शनिवार या सोमवार को सीएम केजरीवाल को नोटिस आएगा और उसके एक दो दिन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आतिशी ने कहा कि पार्टी को धमकी मिल रही है कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव न लड़ो। अगर पार्टी ने ऐसा किया तो सीबीआई और ईडी सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की धमकी से आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है। ये लोग चाहे आप नेताओं को जेल में डाल दे या फिर फांसी पर चढ़ा दे, लेकिन देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लड़ता रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : गोपाल राय बोले- पगड़ी देश की सुरक्षा की गारंटी, पहनने वाले IPS को खलिस्तानी बोलने पर भाजपा देश से माफी मांगे

आप नेताओं के पास आ रहे धमकी भरे मैसेज

---खबर नीचे जारी है---

आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली में सीट बंटवारे पर बातचीत आगे बढ़ रही है। जब से मीडिया में ये खबर चल रही है कि सीट शेयरिंग फाइनल स्टेज पर है और किसी भी समय इसकी घोषणा की जा सकती है। इसके बाद से आप नेताओं के पास मैसेज आने लगे हैं कि अगर इंडिया गठबंधन से आप अलग नहीं हुई तो तीन से चार दिनों में सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : क्या BJP ने धोखाधड़ी से जीता चंडीगढ़ मेयर चुनाव? अरविंद केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

---खबर नीचे जारी है---

आप को धमकी से नहीं डरा सकती है भाजपा

उन्होंने मीडिया के माध्यम से भाजपा से कहा कि ये लोकतंत्र है, जहां जनता का शासन होता है। जनता वोट देकर किसी भी पार्टी को चुन सकती है तो पार्टियों के पास भी गठबंधन करने का अधिकार है। अगर भाजपा को लगता है कि वो धमकी देकर आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल को डरा सकती है तो ये उनकी बहुत बड़ी गलती है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 22, 2024 11:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola