BJP Third List Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक ही नाम शामिल है। पार्टी ने मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले कल जारी हुई लिस्ट में उनकी करावल नगर सीट से पार्टी ने कपिल मिश्रा को प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद बिष्ट आज काफी नाराज हो गए थे।
बिष्ट ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि बीजेपी आलाकमान जो भी फैसला लेगी, वो उन्हें मंजूर होगा। करावल नगर सीट से मोहन बिष्ट 1998, 2003, 2008, 2013 और 2020 में जीत हासिल कर चुके हैं। हालांकि साल 2015 में कपिल मिश्रा ने आप की ओर से चुनाव लड़ते हुए मोहन सिंह बिष्ट को बड़े अंतर से हराया था। बता दें कि पार्टी अब तक 70 में से 59 नामों का ऐलान कर चुकी है। सिर्फ 11 प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। पांच बार विधायक रह चुके मोहन सिंह बिष्ट ने इससे पहले 17 जनवरी से पहले करावल नगर सीट से नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया था।
बीजेपी विधायक ने पार्टी के निर्णय पर बयान देकर कहा जो निर्णय लिया है, इसका परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा करावल नगर के अलावा घोंडा, सीलमपुर, बुराड़ी और नंद नगरी सीटों पर भी जमीनी कार्यकर्ता का वजूद पार्टी को पता चल जाएगा।
ये भी पढ़ेंः AAP के CM फेस के दावे पर बिधूड़ी का जवाब, बोले- ‘केजरीवाल भ्रामक प्रचार कर रहे’
ओवैसी ने बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किल
इस सीट से ओवैसी ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को प्रत्याशी बनाया है। ताहिर हुसैन 2020 में हुए दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपियों में से एक था। बता दें कि मुस्तफाबाद सीट मुस्लिम बहुल इलाकों में एक है। यहां लगभग 40 फीसदी वोटर मुस्लिम समुदाय से है। कई बार मुस्लिम वोटर निर्णायक भी साबित हुए हैं।
जानें जातीय समीकरण
आप ने यहां से आदिल अहमद खान को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस यहां से पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे अली मेहंदी को उतार सकती है। वहीं ओवैसी ने ताहिर हुसैन को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इस सीट पर 60 हिंदू आबादी होने के कारण बीजेपी को फायदा मिल सकता है। मुस्लिमों के वोट ताहिर हुसैन के उतरने से बंट सकते हैं। ऐसे में केजरीवाल को इस सीट पर नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः करावल नगर से टिकट कटने पर भड़के BJP विधायक मोहन बिष्ट, पार्टी के फैसले पर दी ये चेतावनी
संबंधित खबरें
दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
1 hr ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
7 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
7 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
8 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
10 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines