AAP Vs BJP: दिल्ली की शराब नीति मामले में पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया के शक्ति प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्न-ए-भ्रष्टचार है। पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाइए।
सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है। आज जिस प्रकार के आम आमदी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।
पात्रा बोले- आम आदमी पार्टी नौटंकी पार्टी है
संबित पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया से मैं ये पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं जिसने अन्ना हजारे को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। पूरे भारत वर्ष में आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। आम आदमी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थें, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है।
आजकल नया प्रचलन शुरू: संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है। जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है, तो ये सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं कि हम सत्याग्रह करेंगे। सत्याग्रह और भ्रष्टाचार में कोई मेल ही नहीं है। इससे भगत सिंह जी का भी अपमान और महात्मा गांधी जी का भी घोर अपमान है। राहुल गांधी जी भी वहीं गए थे और मनीष सिसोदिया भी वहीं गए।
बता दें कि दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर जांच कर रही सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को समन जारी किया है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया। इससे पहले मनीष सिसोदिया अपने घर से पार्टी समर्थकों के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे। फिर यहां से वे राजघाट गए। मनीष सिसोदिया के साथ समर्थकों की भीड़ को देखकर कहा जा रहा था कि ये आप का शक्ति प्रदर्शन है। इसे लेकर भाजपा ने सिसोदिया पर निशाना साधा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
10 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
13 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
13 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
14 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines