AAP Vs BJP: मनीष सिसोदिया के शक्ति प्रदर्शन पर BJP का निशाना, संबित पात्रा बोले- ये AAP का जश्न-ए-भ्रष्टाचार

संबित पात्रा

संबित पात्रा

AAP Vs BJP: दिल्ली की शराब नीति मामले में पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया के शक्ति प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्न-ए-भ्रष्टचार है। पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाइए।

सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है। आज जिस प्रकार के आम आमदी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।

पात्रा बोले- आम आदमी पार्टी नौटंकी पार्टी है

संबित पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया से मैं ये पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं जिसने अन्ना हजारे को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। पूरे भारत वर्ष में आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। आम आदमी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थें, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है।

आजकल नया प्रचलन शुरू: संबित पात्रा

संबित पात्रा ने कहा कि आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है। जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है, तो ये सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं कि हम सत्याग्रह करेंगे। सत्याग्रह और भ्रष्टाचार में कोई मेल ही नहीं है। इससे भगत सिंह जी का भी अपमान और महात्मा गांधी जी का भी घोर अपमान है। राहुल गांधी जी भी वहीं गए थे और मनीष सिसोदिया भी वहीं गए।

बता दें कि दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर जांच कर रही सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को समन जारी किया है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया। इससे पहले मनीष सिसोदिया अपने घर से पार्टी समर्थकों के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे। फिर यहां से वे राजघाट गए। मनीष सिसोदिया के साथ समर्थकों की भीड़ को देखकर कहा जा रहा था कि ये आप का शक्ति प्रदर्शन है। इसे लेकर भाजपा ने सिसोदिया पर निशाना साधा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ