BJP ने जारी की CM ऑफिस की फोटो, भगत सिंह और बाबा साहेब की तस्वीरों पर उठे सवालों का दिया जवाब

BJP Released Delhi CM Office Photo: दिल्ली की पूर्व सीएम अतिशी ने ये आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आते ही सीएम ऑफिस से भगत सिंह और बाबा साहेब की फोटो को हटा दिया है। पूर्व सीएम का आरोप था कि नई सरकार दलित और सिख विरोधी है।

दिल्ली सीएम ऑफिस की फोटो
विज्ञापन

BJP Released Delhi CM Office Photo: बीजेपी ने आप पर पलटवार किया है। दरअसल, आज दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र था। सत्र खत्म होने के बाद बीजेपी ने सीएम कार्यालय के अंदर की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है। इस तस्वीर में भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीरें लगी हुई हैं।

दरअसल, सत्र शुरू होने के पहले दिल्ली की पूर्व सीएम अतिशी ने ये आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आते ही सीएम ऑफिस से भगत सिंह और बाबा साहेब की फोटो को हटा दिया है। पूर्व सीएम का आरोप था कि ये सरकार दलित और सिख विरोधी है।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में लगवाई थीं तस्वीरें

इससे पहले पूर्व सीएम आतिशी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में बाबा साहेब आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाई थीं। लेकिन भाजपा की सिख और दलित विरोधी मानसिकता है और सरकार में आते ही उन्होंने ये दोनों तस्वीरें हटवा दी हैं।

विज्ञापन

आज से दिल्ली की 8वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू 

आज दिल्ली की 8वीं विधानसभा का पहला सत्र था। सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने शपथ दिलाई। वहीं, आप के आरोपों पर दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने कहा था कि आप दा वालों का एक ही काम है दिल्ली में विकास नहीं करना। उनके पास 10 साल का समय था। लेकिन उन्होंने दिल्ली में हालात खराब कर दिए।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए

इस बारे में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर सीएम ऑफिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा दी। ये सही नहीं है। इस से बाबा साहेब के करोड़ो अनुयायियों को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि मेरी बीजेपी से प्रार्थना है। आप प्रधानमंत्री की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए। उनकी फोटो लगी रहने दीजिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ