BJP Protest At AAP Office: दिल्ली के राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में बरसाती पानी भर जाने से शनिवार रात 2 छात्राएं और 1 छात्र की मौत हो गई। इसके बाद से ही आप और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लहराई। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जानें अब तक केस में क्या हुआ?
इस बीच दिल्ली नगर निगम की एक टीम राव कोचिंग संस्थान पहुंच गई है। एक्शन से पहले एमसीडी ने दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी थी। वहीं एमसीडी कमिश्नर ने मामले में एक्शन लेते हुए जूनियर और सहायक इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस भी लगातार एक्शन में है। पुलिस अब तक 7 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में आज 5 लोगों को अरेस्ट किया है। इससे पहले रविवार को कोऑर्डिनेटर और मालिक को अरेस्ट किया था। इसके साथ ही पुलिस ने थार के ड्राइवर को भी पकड़ लिया है।
ये भी पढ़ेंः मौत सामने थी, वो हाथ जोड़ गिड़गिड़ा रही थी लेकिन…IAS स्टूडेंट ने सुनाई दिल्ली हादसे की खौफनाक आंखोंदेखी
थार के ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा
थार के ड्राइवर पर आरोप है कि वह मुख्य सड़क से वाहन लेकर गुजरा था और कार के निकलने से प्रेशर बढ़ गया जिससे पानी बिल्डिंग के अंदर घुस गया। बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरन से 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर कई टीमें गठित की हैं।
ये भी पढ़ेंः बुल्डोजर चला, एक की नौकरी गई, दूसरा सस्पेंड…दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर हादसे में 3 बड़े एक्शन
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
51 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 hr ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 hr agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
2 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
4 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
4 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
15 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines