हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा का तंज, पूछा- AIMIM को हिजाब पहनने वाली मुखिया कब मिलेगी

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू हुई ‘मुस्लिम पीएम’ को लेकर चल रही बहस के बीच बीजेपी ने बुधवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ओवैसी से पूछा कि आपकी पार्टी को हिजाब पहनने वाली पहली मुखिया कब मिलेगी?

बता दें कि ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद कई विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कहा था कि ‘बहुसंख्यक’ सरकार के कारण भारत में ऐसा संभव नहीं है कि किसी अल्पसंख्यक को शीर्ष पद पर पहुंचाया जाए। इस मुद्दे को लेकर ओवैसी ने दोहराया कि भारत में एक हिजाब पहनी प्रधानमंत्री को देखना उनका सपना है।

अभी पढ़ें – ‘केजरीवाल ने पहले हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया, अब अपनी छवि सुधारना चाहते हैं’, दिल्ली के CM पर BJP का पलटवार

 

पूनावाला ने ओवैसी के इस बयान पर ट्वीट कर कहा कि ओवैसी जी को उम्मीद है कि हिजाब पहनने वाली लड़की भारत की पीएम बनेगी! वैसे संविधान किसी को रोकता नहीं है, लेकिन हमें यह बताएं कि हिजाब पहनने वाली लड़की एआईएमआईएम की अध्यक्ष कब बनेगी? आइए हम उससे शुरू करें?”

अभी पढ़ें – तेलंगाना BJP नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, बोले- मुझे उपेक्षित, अपमानित और नजरअंदाज किया गया

 

ओवैसी ने पहले भी दिया था ये बयान

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच ओवैसी ने पहले कहा था कि भारत में एक हिजाब पहने प्रधानमंत्री होगा। बाद में, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा क्योंकि उन्होंने केवल वही कहा जो वह चाहते थे। जैसे ही ऋषि सुनक के सत्ता में आने के बाद एक नई बहस छिड़ गई, ओवैसी ने वही दोहराया जो उन्होंने पहले कहा था।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें