असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा का तंज, पूछा- AIMIM को हिजाब पहनने वाली मुखिया कब मिलेगी

POONAWALA
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू हुई ‘मुस्लिम पीएम’ को लेकर चल रही बहस के बीच बीजेपी ने बुधवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ओवैसी से पूछा कि आपकी पार्टी को हिजाब पहनने वाली पहली मुखिया कब मिलेगी?

बता दें कि ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद कई विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कहा था कि ‘बहुसंख्यक’ सरकार के कारण भारत में ऐसा संभव नहीं है कि किसी अल्पसंख्यक को शीर्ष पद पर पहुंचाया जाए। इस मुद्दे को लेकर ओवैसी ने दोहराया कि भारत में एक हिजाब पहनी प्रधानमंत्री को देखना उनका सपना है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पूनावाला ने ओवैसी के इस बयान पर ट्वीट कर कहा कि ओवैसी जी को उम्मीद है कि हिजाब पहनने वाली लड़की भारत की पीएम बनेगी! वैसे संविधान किसी को रोकता नहीं है, लेकिन हमें यह बताएं कि हिजाब पहनने वाली लड़की एआईएमआईएम की अध्यक्ष कब बनेगी? आइए हम उससे शुरू करें?”

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ओवैसी ने पहले भी दिया था ये बयान

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच ओवैसी ने पहले कहा था कि भारत में एक हिजाब पहने प्रधानमंत्री होगा। बाद में, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा क्योंकि उन्होंने केवल वही कहा जो वह चाहते थे। जैसे ही ऋषि सुनक के सत्ता में आने के बाद एक नई बहस छिड़ गई, ओवैसी ने वही दोहराया जो उन्होंने पहले कहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ