BJP National Executive Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से दिल्ली में शुरू हो गई। बैठक में इस साल नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। बता दें कि बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रही है।
और पढ़िए –Himachal News: CM सुक्खू ने हिमाचल में जोशीमठ जैसे खतरे की आशंका जताई, केंद्र सरकार से की ये अपील
इन मुद्दों पर रह सकता है भाजपा का फोकस
भारतीय जनता पार्टी (BJP) जनता की जरूरतों को पूरा करने वाले मुद्दों पर फोकस करेगी, वहीं मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा होगी। इस बैठक में पार्टी नेता राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव, कमजोर लोकसभा सीटों के लिए भाजपा की ‘प्रवास योजना’ और बूथ स्तर की टीमों को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा करेंगे। साथ ही राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक भाजपा के भविष्य के कदम को अंतिम रूप देगी।
नेताओं को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी
बैठक के दौरान इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उसके लिए चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी। कहा जा रहा है कि कुछ नेताओं को चुनावी राज्य से जुड़ी कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
गुजरात में भारी जीत के बाद पार्टी की यह पहली बड़ी बैठक है। इस बीच बीजेपी ने पीएम मोदी के सम्मान में दिल्ली में रोड शो किया है। रोड शो पहले मंगलवार के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन अब आज दोपहर पटेल चौक से संसद मार्ग तक आयोजित किया जाएगा।
और पढ़िए –Bihar News: ओवर स्पीड वाहन चालक सावधान, अब मुजफ्फरपुर में कटेगा ऑनलाइन चालान
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज दोपहर करीब तीन बजे संसद मार्ग पर रोड शो के जरिए पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे।।
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है और यातायात को सुगम बनाने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है।
गुजरात में भारी जीत के बाद पार्टी की यह पहली बड़ी बैठक है। इससे पहले अपने गृह राज्य गुजरात में पीएम मोदी ने पांच घंटे से ज्यादा समय तक 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हुए मेगा रोड शो का आयोजन किया था।
दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक ये मार्ग बंद
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, रोड शो मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार अशोक रोड (विंडसर प्लेस से जय सिंह रोड जीपीओ दोनों कैरिजवे), संसद मार्ग, टॉलस्टॉय रोड (जनपथ से संसद मार्ग), रफी मार्ग (रेल भवन से संसद मार्ग), जंतर मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बंगला साहिब लेन 16 जनवरी को दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।
दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि बाबा खड़क सिंह रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, पार्क स्ट्रीट/शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड, पंचकुआं रोड, रायसीना रोड, टॉलस्टॉय रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, रानी झांसी रोड , डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर रोड शो के दौरान यातायात प्रभावित होगी।
और पढ़िए –बिहार: बक्सर में सड़क हादसा, अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की ये अपील
पुलिस ने बताया कि गोल डाक खाना, गुरुद्वारा रकाब गंज, विंडसर, रेल भवन, बाहरी सीसी-संसद मार्ग जंक्शन, रायसीना रोड-जंतर मंतर रोड जंक्शन, जनपथ-टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड केजी मार्ग जंक्शनों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे उपर्युक्त सड़कों, हिस्सों और रोड शो के क्षेत्रों से बचें।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 hr agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
6 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
18 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
21 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines