
विकसित भारत, राम मंदिर और लोकसभा चुनाव... बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
Edited By Achyut Kumar

Edited By Achyut Kumar
BJP National Council Meet 2024 Delhi: भारतीय जनता पार्टी का नई दिल्ली में आज से राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। इस अधिवेशन में राम मंदिर समेत दो प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इन प्रस्तावों में विकसित भारत : मोदी की गारंटी और राम मंदिर शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अधिवेशन में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी
मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पहले प्रदर्शनी देखेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में दोनों प्रस्तावों को अलग-अलग दिन पेश किया जाएगा। अधिवेशन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
BJP National President Shri @JPNadda, Union Home & Cooperation Minister Shri @AmitShah, Union Defence Minister Shri @rajnathsingh and other senior leaders arrive as the two-day National Council 2024 of the Bharatiya Janata Party commences today at Bharat Mandapam in New Delhi.… pic.twitter.com/JTibk8Avsu
— BJP (@BJP4India) February 17, 2024
पीएम मोदी-जेपी नड्डा करेंगे ध्वजारोहण
बताया जा रहा है कि आज दोपहर 3:30 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा का स्वागत भाषण होगा और करीब 4:30 बजे राष्ट्रीय अधिवेशन में नड्डा का अध्यक्षीय भाषण होगा।
आज पेश होगा पहला प्रस्ताव
जेपी नड्डा के अध्यक्षीय भाषण के बाद प्रस्ताव 1 (विकसित भारत : मोदी की गारंटी) लाया जायेगा। वहीं, प्रस्ताव 2 (राम मंदिर) कल यानी रविवार को लाया जाएगा। कल साढ़े 12 बजे पीएम मोदी का समापन भाषण होगा। यह अधिवेशन भारत मंडपम में हो रहा है। शुक्रवार को नड्डा ने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को रेखांकित करती प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित हो रहे भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में ‘मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों’ को रेखांकित करती प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।#BJPNationalCouncil2024 pic.twitter.com/71hPbqJKRx
— BJP (@BJP4India) February 16, 2024
मोहन यादव भी अधिवेशन में होंगे शामिल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। उनके साथ 1226 कार्यकर्ता दिल्ली आए हुए हैं। अधिवेशन में राज्य की 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बैंक खातों पर क्यों लगी थी रोक? रविशंकर प्रसाद ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: