Yogendra Chandolia North West Delhi Lok Sabha Seat: बीजेपी ने 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें कुल 72 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में दिल्ली की बाकी बची दो सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को प्रत्याशी बनाया गया है। चंदोलिया इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।
कौन हैं योगेंद्र चंदोलिया?
योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली बीजेपी के महासचिव हैं। वे उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज से पढ़ाई की है। वे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता हैं। बीजेपी से टिकट मिलने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं है। विपक्ष आपस में ही लड़ रहा है। एनडीए इस बार 400 के पार सीटें जीतेगी। चंदोलिया की गिनती दलित नेताओं में होती है। बीजेपी उनके जरिए दलित वोट बैंक को साधना चाहती है।
दो बार विधानसभा चुनाव में मिली हार
योगेंद्र चंदोलिया को 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में करोल बाग सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें आम आदमी पार्टी के विशेष रवि ने दोनों बार बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।
यह भी पढ़ें: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा को ही क्यों टिकट मिला? जान लें ये 5 बड़ी वजह
दिल्ली में कुल कितनी लोकसभा सीट है?
बता दें कि दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं। पिछली बार 2019 में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था। इस बार उसने 6 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए। केवल मनोज तिवारी ही ऐसे कैंडिडेट हैं, जो अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं। बीजेपी ने नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधुड़ी, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़ें: BJP Second List: डिप्टी सीएम के भाई का पूर्व पीएम के दामाद से मुकाबला, जानें कौन हैं CN मंजूनाथ
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
36 mins agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
15 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
16 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
18 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
20 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines