Protection Money Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोरबी हादसे पर से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सुकेश चंद्रशेखर की कहानी लेकर आई है। केजरीवाल ने जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के आम आदमी पार्टी (आप) को करोड़ों का भुगतान करने के दावों को खारिज कर दिया। ठग की ओर से दावा किया गया है कि दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये का प्रोटेक्शन मनी दिया गया था।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1587352840090984448
केजरीवाल ने कहा कि आरोप झूठे हैं और इसका उद्देश्य गुजरात के मोरबी पुल त्रासदी से ध्यान हटाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा मोरबी से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। भाजपा गुजरात चुनाव से पहले घबरा रही है। भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर काम किया। इस बार वे आप के कारण संघर्ष कर रहे हैं। वे इतने हताश हैं कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने के लिए एक ठग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
भाजपा ने लगाए हैं ये आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए, जिसमें राज्यसभा के नामांकन के लिए 50 करोड़ रुपये शामिल हैं। ये आरोप सुकेश चंद्रशेखर की ओर से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लिखे गए एक कथित पत्र पर आधारित है, जिसमें सुकेश का दावा है कि उसे जेल में गंभीर रूप से परेशान किया गया और धमकी दी गई। इसके बाद उसे सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी का भुगतान करना पड़ा।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1587350009762103298
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर हाई-प्रोफाइल हस्तियों से जबरन वसूली के आरोप में 2017 से जेल में है। वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सत्येंद्र जैन मई से जेल में हैं।
जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर में क्या लिखा?
जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को लिखे गए पत्र में कहा कि तिहाड़ जेल नंबर-7 में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के अंदर ‘सुरक्षा’ के नाम पर उन्हें धमका रहे हैं। सुकेश ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) को लगभग 50 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
पत्र में चंद्रशेखर ने दावा किया कि उन्होंने सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी के रूप में 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया और वो 2015 से जैन को जानता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
13 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
21 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines