बिहार दिवस पर शनिवार को राजधानी दिल्ली में पूर्वांचल मोर्चा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे। इस दौरान नड्डा ने कहा कि पूर्वांचल जहां से चलता है, देश वहीं से आगे बढ़ता है। बिहार को चाणक्य की भूमि बताते हुए नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश ने इसी राज्य की धरती से आंदोलन शुरू किया था। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि एक समय दिल्ली में अंधेरे का माहौल था। दिल्ली को विकास नहीं, विनाश के रास्ते पर ले जाया जा रहा था। दिल्ली के लोगों ने अवसर देख बीजेपी को मौका दिया, अब शहर नई दिशा में उज्जवल भविष्य के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार बन चुकी है, अब बिहार चुनाव के लिए कमर कस लें।
यह भी पढ़ें:कठुआ में फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू, 3 दिन में 2 आतंकी ढेर; 4 जवानों का बलिदान
दुनिया को प्रजातंत्र की सीख बिहार ने ही दी है। आज दुनिया के किसी कोने में चले जाएं, आपको भोजपुरी, मैथिली या मगही बोलने वाले लोग मिल जाएंगे। इस दौरान उन्होंने राजद (RJD) और लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू के राज में बिहार डूबने के कगार पर पहुंच गया था। शाम 5 बजे के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। बचपन के दौरान उन्होंने गंगा किनारे गांधी सागर सेतु को बनते देखा था, इसका निर्माण कई सालों तक चलता रहा। आज बिहार में गंगा किनारे मरीन ड्राइव बन चुका है। राज्य में कई बड़े हाईवे, रेलवे ब्रिज बनाए जा चुके हैं।
कई शहरों में खुल चुके मेडिकल कॉलेज
नड्डा ने दावा किया कि 2005 में बिहार की ग्रामीण सड़कों की लंबाई सिर्फ 384 किलोमीटर थी। आज के समय में 1 लाख 12 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें बन चुकी हैं। पटना को IIT की सौगात मोदी सरकार ने दी है। उस समय जब लोग लालू प्रसाद यादव से सड़कें बनाने की बात करते थे तो उनको जवाब मिलता था कि सड़क बन जाएगी तो पुलिस आ जाएगी, इसलिए यह बेवकूफी ठीक नहीं। सारण, पूर्णिया, झंझारपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, सीवान, जमुई जैसे शहरों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, यह शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में पटना में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जाना है।
एक्स पर किया ये पोस्ट
कार्यक्रम को लेकर नड्डा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट भी किया। नड्डा ने लिखा कि आज नई दिल्ली में ‘बिहार दिवस-2025 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर पूर्वांचल के हमारे भाई-बहनों को संबोधित किया। भारत के गौरवशाली तथा वैभवशाली इतिहास, संस्कृति और सभ्यता को दुनिया से परिचित करवाने में बिहार की भूमि का योगदान अतुलनीय है।
यह भी पढ़ें:एक लड़की को चुनना मुश्किल…दोनों से की शादी, मिलिए तेलंगाना के ‘अरमान मलिक’ से
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
2 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
3 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
5 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
7 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
22 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines