दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्र सरकार ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस नए हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. माना जा रहा है कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार होने के बाद भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे इस परियोजना को तेजी मिलेगी. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ेगा. साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में भी इसकी अहम भूमिका रहने वाली है. इतना ही नहीं, इस मार्ग की मदद से माता वैष्णो देवी का दर्शन भी आसान हो सकेगा.
माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा लाभ
दिल्ली से कटरा तक की यात्रा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह परियोजना राहत भरी खबर लेकर आई है. वर्तमान समय में सड़क मार्ग से कटरा पहुंचने में करीब 15 से 17 घंटे तक लग जाते हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह समय घटकर लगभग 6 से 8 घंटे रह सकता है. इससे यात्रा न सिर्फ तेज होगी बल्कि अधिक आरामदायक और सुरक्षित भी बनेगी. खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को लंबी यात्रा और ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी. इससे धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
हरियाणा और पंजाब के कई महत्वपूर्ण शहरों को मिलेगा सीधा लाभ
प्रस्तावित दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे दिल्ली केरानी खेड़ा गांव के पास एनएच-344 M से शुरू होगा. यह नया एक्सप्रेसवे हरियाणा के गोहाना, खरखौदा, कलायत, बुटाना,और बारटा से होकर गुजरेगा. पंजाब में यह करतारपुर, गुरदासपुर बाईपास, पाट्रान, मलेरकोटला, मुल्लांपुर दाखा, अहमदगढ़, भवानीगढ़,नूरमहल जैसे इलाकों से होकर गुजरेगा और कटरा के पास NH-144 से जुड़ेगा जिससे पूरे क्षेत्र में सड़क नेटवर्क और मजबूत होगा. इससे यात्रियों के अलावा उद्योग, व्यापार और परिवहन क्षेत्र को भी सीधा फायदा होगा, माल ढुलाई की लागत और समय दोनों में कमी आने की संभावना है.
क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार
विशेषज्ञों का मानना है कि यह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि उत्तर भारत के आर्थिक विकास का नया आधार बन सकता है. बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों, व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को नए बाजारों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी. वहीं जम्मू-कश्मीर और पंजाब के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है. सड़क परिवहन में सुधार से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आसपास के क्षेत्रों में निवेश के दरवाजे खुलेंगे. परियोजना के निर्माण के बाद दिल्ली से कटरा तक का सफर पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज, सुविधाजनक और आधुनिक बनने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Delhi Water Crisis: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत! राजधानी में जल संकट दूर करने के लिए
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
10 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
14 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
15 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
15 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
16 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
18 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
18 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
18 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines