कौन हैं अनुराग कुमार? जिन्हें मिली दिल्ली पुलिस की कमान, IB में निभा चुके हैं बेहद अहम जिम्मेदारी

Anurag Kumar Profile: दिल्ली पुलिस कमिश्नन सतीश गोलचा को पद से हटा दिया गया है. वहीं उनकी जगह अनुराग कुमार को नई नियुक्ति दी गई है. गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी करके उन्हें तत्काल पदभार संभालने का निर्देश दिया है.

anurag kumar delhi police commissioner

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. 1994 बैच के IPS अफसर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. उन्होंने 1992 बैच के IPS सतीश गोलचा को रिप्लेस किया है. अनुराग का कार्यकाल 3 साल का होगा और उन्हें गृह मंत्रालय की ओर से नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार अनुराग कुमार तत्काल पद ग्रहण करेंगे और पद संभालने के बाद अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे.

पुलिस विभाग में 32 साल से कर रहे हैं काम

बता दें कि अनुराग कुमार बेहद अनुभवी IPS अफसर हैं और कानून के क्षेत्र में करीब 32 साल का अनुभव रखते हैं. 1994 बैच के अधिकारी हैं. वे अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरिटरीज (AGMUT) कैडर के पुलिस अधिकारी हैं. अनुराग इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के स्पेशल डायरेक्टर के पद पर भी काम कर चुके हैं. वहीं पिछले 5 साल में 2 बार उन्हें प्रमोशन भी मिल चुका है. अनुराग के पास बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री है. साल 2010 में अनुराग कुमार को पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस और साल 2016 में प्रेसिडेंट मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है.

विज्ञापन

रिटायरमेंट से पहले हटाए गए सतीश गोलचा

बता दें कि UT कैडर के 1992 बैच के IPS अफसर सतीश गोलचा अब तक दिल्ली पुलिस के कमिश्नर थे, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लेटर जारी करके उन्हें पद से हटा दिया. मई 2027 में सतीश रिटायर होने वाले थे, लेकिन 11 महीने पहले ही इन्हें पद से हटा दिया गया. साथ ही आगे की पोस्टिंग के लिए दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर को रिपोर्ट करने का आदेश दिया है. ऐसे में पुलिस विभाग में एक ही सवाल गूंज रहा है कि सतीश गोलचा को पद से क्यों हटाया गया?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ