'महिला को इस तरह मारा कि शर्ट के बटन टूट गए', स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस की दलील

Bibhav Kumar Bail Plea : दिल्ली की अदालत में विभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। दिल्ली पुलिस के वकील ने उनकी जमानत का विरोध करते कोर्ट के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महिला को इस तरह से मारा गया कि शर्ट के बटन टूट गए।

Bibhav Kumar bail plea

दिल्ली की अदालत में विभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई।

Swati Maliwal Assault Case : दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी विभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। विभव कुमार और दिल्ली पुलिस के वकीलों ने अदालत में अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि महिला को इस तरह से मारा गया कि उसके कपड़े के बटन तक टूट गए। वह राज्यसभा की सदस्य हैं और DCW की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने कहा कि पार्टी चीफ जिनके घर स्वाति मालीवाल गई थीं, उन्होंने उनको लेडी सिंघम कहा था। क्या वह (स्वाति मालीवाल) ऐसे व्यक्ति की इमेज को खराब करेंगी, जो परमानेंट एम्प्लॉई भी नहीं है। किसकी इमेज खराब करने की कोशिश की गई, यह सब जानते हैं। पार्टी मुखिया के यहां जान के लिए किसकी इजाजत की जरूरत है, क्या विभव सर की?

विज्ञापन

उल्टा चोर कोतवाल को डांटने वाला मामला है : दिल्ली पुलिस 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह उल्टा चोर कोतवाल को डांटने वाला मामला है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का आवास सुरक्षा के लिहाज से बहुत सेंसिटिव होता है। अगर वहां कुछ हुआ तो उनकी तरफ से 100 नंबर पर कॉल क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल के साथ हुई थी मारपीट

आपको बता दें कि पिछले दिनों सीएम हाउस में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट हुई थी। स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अब विभव की ओर से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ