मेरी और परिवार की जान को खतरा, स्वाति मालीवाल कोर्ट में फूट-फूट कर रोईं, विभव की जमानत पर फैसला सुरक्षित

Swati Maliwal Assault Case Update: विभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान स्वाति मालीवाल कोर्ट रूम में फूट-फूट कर रोने लगीं। उनके वकील और दिल्ली पुलिस ने विभव की जमानत का विरोध जताया है। वहीं विभव के वकील ने स्वाति पर अपनी दलीलों में आरोप लगाए।

Swati Maliwal Assault Case

स्वाति मालीवाल मारपीट केस के आरोपी विभव कुमार ने भी क्रॉस केस दर्ज कराया हुआ है।

Swati Maliwal Assault Case Update: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में आज ‘आप’ सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के समय स्वाति मालीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद रहीं। कोर्ट रूम नंबर 119 में सुनवाई हुई। विभव कुमार की ओर से सीनियर एडवोकेट एन. हरिहरन ने दलीलें पेश की। वहीं कोर्ट ने विभव कुमार की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल के वकील के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने भी विभव की जमानत का विरोध करते हुए अपना पक्ष रखा। वहीं जिस समय कोर्ट रूम में स्वाति मालीवाल के मुख्यमंत्री आवास से निकलने का वीडियो जज को दिखाया जा रहा था और FIR के बारे में विभव के वकील जज को बता रहे थे, उस समय स्वाति मालीवाल की आंखों में आंसू आए और वे कोर्ट रूम में ही जज के सामने फूट-फूट कर रोने लगीं। फिर चुप होकर कार्यवाही सुनने लगीं।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने अपनी जान को खतरा बताया

स्वाति मालीवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जैसे ही मैंने FIR दर्ज कराई, उनके मंत्रियों ने एक दिन में 3-3 प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुझको BJP का एजेंट बताया। मुख्यमंत्री लखनऊ, मुंबई विभव को साथ लेकर गए। इनके पास ट्रोलिंग की फ़ौज है, जिसको बोला गया है कि जो स्वाति मालीवाल के साथ होगा या उसके समर्थन में बोलेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने कोर्ट में कहा कि अगर विभव को जमानत दी गई तो मुझको और मेरे परिवार को जान का खतरा हो सकता है। मेरे पास गाड़ी नहीं है। रिश्तेदार की गाड़ी से अपना बयान दर्ज कराने के लिए गई। उस गाड़ी को भी फोकस किया गया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि जो सुविधा किसी को नहीं मिल रही है, वह सुविधा विभव को दी जा रही है।

विज्ञापन

विभव के वकील ने ये दलीलें दीं?

विभव कुमार को जमानत देने की मांग करते हुए उनके वकील हरिहरन ने दलील दी कि घटना वाले दिन क्या हुआ? सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को दिए बयान में बताया। स्वाति के पास मुख्यमंत्री से मिलने का अपॉइंटमेंट नहीं था। वे जबरन अंदर आ गई थीं और ड्राइंगरूम में बैठ गई थीं। स्वाति मालीवाल सांसद हैं, इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें कुछ भी करने का हक मिल गया।

सुरक्षाकर्मी ने भी बताया है कि मैडम ने उससे कहा था कि सांसद को बाहर इंतजार कराओगे। मैं वेटिंग हॉल में बैठी हूं। आप विभव से बात करो। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोका, लेकिन वे नहीं मानी। उनसे कहा गया कि विभव कुमार यहां नहीं हैं। वे वेटिंग रूम में चली गईं और 5 मिनट बाद वेटिंग रूम से बाहर आकर उन्होंने पूछा कि अभी तक नहीं आए विभव? इसके बाद वे CM हाउस की तरफ जाने लगीं। सुरक्षाकर्मियों ने मैडम से अनुरोध किया और कहा कि आप यहीं बैठिए।

विज्ञापन

विभव के वकील ने FIR में देरी पर सवाल उठाए

विभव के वकील ने जज को बताया कि जब विभव आए तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से पूछा कि किसके आदेश पर उन्हें अंदर भेजा? मौके का CCTV फुटेज बरामद किया गया है। उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ का कोई सवाल नहीं उठता। पुलिस पूछताछ के लिए विभव शुरू से उपलब्ध रहा। सांसद हैं, इसका मतलब यह नहीं कि उनको कुछ भी करने की छूट है? सांसद को आप बाहर इंतजार करवाओगे क्या? वह इस तरह के बयान देकर उकसाने का काम कर रही थीं।

विज्ञापन

विभव के वकील ने दलील दी कि उन्हें CM आवास में किसने बुलाया था? वह अपने मन में कुछ सोच कर आई थीं या आने से पहले उसने कुछ सोच रखा था। क्यों वे बार-बार सुरक्षाकर्मियों से पूछ रही थीं कि क्या उन्होंने विभव से बात की है? मालीवाल बार-बार विभव के बारे में पूछ रही थीं। जिस दिन घटना हुई उसी दिन शिकायत नहीं दर्ज कराई गई, 3 दिन बाद FIR दर्ज कराई गई। 3 दिन बाद AIIMS में MLC कराती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ