---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Election में भोजपुरी एक्टर रवि किशन की एंट्री, बोले- गंदे पानी से 21000 लोगों की गई जान

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए समय काफी कम बचा है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता वोटरों को लुभाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। गोरखपुर सांसद और एक्टर रवि किशन भी दिल्ली के चुनावी अखाड़े में कूद पड़े।

---विज्ञापन---

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ नेता भी जनता के बीच जाकर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। दिल्ली सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के बाद रवि किशन की भी दिल्ली चुनाव में एंट्री हो गई। उन्होंने चुनाव प्रचार कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।

गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने रविवार को कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। इसमें कोई शक नहीं है। दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि 27 साल के बाद कमल खिलाना है। लोगों को मोदी की गारंटी यानी पूरी होने की गारंटी पर विश्वास है। बीजेपी की सरकार बनने के बाद हर महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये मिलेंगे और गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे। दिवाली और होली में फ्री में सिलेंडर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : BJP के संकल्प पत्र पार्ट 3 में क्या-क्या? अमित शाह बोले- झूठे वादे करते हैं केजरीवाल

---विज्ञापन---

गंदे पानी ने एक साल में 21,000 लोगों की जान ले ली : रवि किशन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस वक्त जो बिजली की दरें हैं वही रहेगी। 200 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। अच्छे स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाए जाएंगे। यमुना को साफ किया जाएगा और रिवरफ्रंट बनाया जाएगा। दिल्ली गरीबी से बाहर आएगी और खराब सड़कों से छुटकारा मिलेगा। प्रदूषण और खराब पानी से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली में गंदे पानी ने एक साल में 21,000 लोगों की जान ले ली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘केजरीवाल के नाम की पहेली नहीं समझ पा रही BJP’, Manthan 2025 में क्या बोले आशुतोष?

बीजेपी पर विश्वास करेगी दिल्ली की जनता : गोरखपुर सांसद

---विज्ञापन---

रवि किशन ने आगे कहा कि जैसे लोगों ने हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को चुना, वैसे ही दिल्ली की जनता भी बीजेपी पर विश्वास करेगी। यूपी, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया गया था, लेकिन भाजपा हमेशा एक अच्छे पार्टी कार्यकर्ता को ही मुख्यमंत्री पद के लिए चुनती है। आपको बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को चुनावी नतीजे आएंगे।

First published on: Jan 26, 2025 03:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola