Bharat Jodo Yatra: सुरजेवाला का बड़ा आरोप, बोले- मोदी सरकार ने 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने से लोगों को रोका

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग लेने से लोगों को रोका है। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर ये आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “जैसे ही भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर पहुंची, मोदी सरकार ने कर्फ्यू लगाकर लोगों को यात्रा में भाग लेने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि प्यार और करुणा की जीत होगी। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि सरकार की नीतियों से परेशान लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुरजेवाला बोले- ये यात्रा देश को एकजुट कर रही है

सुरजेवाला ने कहा कि यह यात्रा एक जन आंदोलन है। यह कांग्रेस यात्रा नहीं है, यह यात्रा देश को एकजुट करने के लिए है। जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह यात्रा देश के लोगों को दिलों से जोड़ रही है।

विज्ञापन

सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं? लोग अपनी सरकार क्यों नहीं बना पा रहे हैं, पीएम नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना होगा। बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आज भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर के पंथा चौक से शुरू हुई और सोनावर चौक पर रुकेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ