Bhajanpura Amazon Senior Manager Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में मंगलवार देर रात गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। जिस शख्स की गोली मारकर हत्या की गई है, वो वारदात के दौरान बाइक से घर जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अमेजन के सीनियर मैनेजर 36 साल के हरप्रीत गिल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हरप्रीत गिल भजनपुर के गली नंबर 1 में रहता था। वारदात के दौरान करीब 11:30 बजे हरप्रीत बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने हरप्रीत के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
बाइक पर हरप्रीत का रिश्तेदार भी था सवार
पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान बाइक पर हरप्रीत के साथ उसका एक रिश्तेदार भी सवार था। गोलीबारी की घटना में वह घायल हुआ है। घायल शख्स की पहचान गोविंद सिंह के रूप में हुई है, जो मोमो की शॉप लगाता है।
5 बदमाशों ने घेरकर मौत के घाट उतारा
भजनपुरा पुलिस के मुताबिक, जांच पड़ताल में सामने आया है कि हरप्रीत और गोविंद बाइक से गली नंबर 8 के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक और स्कूटी पर सवार पांच अपराधियों ने दोनों को घेर लिया। अपराधियों ने बिना कोई बातचीत किए हरप्रीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान गोविंद घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, हरप्रीत की हत्या के कारणों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने हत्या और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजन और दोस्तों से इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
12 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
6 hrs agoLIVE: मुंबई-महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- ठाकरे
13 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines